{"_id":"6929bd40cfef27369e0e0c91","slug":"video-mp-dharmendra-urged-government-to-establish-ahir-and-gujarat-regiments-2025-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सांसद धर्मेंद्र ने अहीर और गुजरात रेजिमेंट की स्थापना की सरकार से उठाई मांग; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद धर्मेंद्र ने अहीर और गुजरात रेजिमेंट की स्थापना की सरकार से उठाई मांग; VIDEO
समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को जनपद के लोगों को 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांगला की लड़ाई पर आधारित फिल्म “120 बहादुर” दिखाई गई। इस अवसर पर आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव सहित जिले के सभी जनप्रतिनिधि, विधायक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सांसद ने सरकार ने अहीर और गुजरात रजीमेंट की स्थापना करने की मांग की।
फिल्म समाप्ति के बाद सांसद धर्मेंद्र यादव ने फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रेजांगला की लड़ाई देश के इतिहास की महानतम गवाही है। हमारे देश के लोग यह नहीं जानते थे कि कैसे 120 बहादुर सैनिकों ने 3,000 चीनी सैनिकों को पीछे हटाया और इस फिल्म के माध्यम से यह इतिहास पूरे देश को दिखाया गया।
सांसद ने कहा कि यह ऐतिहासिक सच है और हमारे श्रद्धेय नेताजी का हमेशा यही कहना रहा कि हमारे सैनिक दुनिया में सबसे बहादुर हैं। उन्होंने कहा कि देश के सैनिक हर समय अपने जीवन की कुर्बानी देते हैं, लेकिन सरकार द्वारा लाई गई अग्निवीर योजना में केवल 4 साल की नौकरी दी जाती है, उसके बाद न तो सैनिक का भविष्य सुरक्षित है और न ही उनके परिवार की सुरक्षा। सांसद ने इस योजना को समाप्त करने की मांग की। इस अवसर पर विधायक डॉ. संग्राम यादव, अखिलेश यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, नफीस अहमद, कमलकांत राजभर, डॉ. एचएन पटेल, पूजा सरोज, बेचई सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, जिला अध्यक्ष हवलदार यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।