{"_id":"6aa05ca85cb901507e084c54","slug":"wire-not-removed-despite-notification-mason-loses-his-life-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-156793-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सूचना के बाद भी नहीं हटा तार, राजमिस्त्री की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सूचना के बाद भी नहीं हटा तार, राजमिस्त्री की गई जान
विज्ञापन
मृतक राजमिस्त्री कलपू राम की फाइल फोटो। संवाद
दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुशवा बाजार में सोमवार देर शाम मकान की छत देखने गए राजमिस्त्री कलपू राम (59) की 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई।
मृतक के पुत्र मुकेश राम ने बताया कि उसके पिता राजमिस्त्री का काम करते थे। सोमवार शाम वह कुशवा बाजार निवासी अभयराज चौरसिया के मकान की छत देखने पहुंचे थे। इसी दौरान छत के बेहद करीब से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए।
स्थानीय लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज पहुंचाया। वहां चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने पर उन्हें जौनपुर ले जाया गया। मकान मालिक अभयराज चौरसिया का कहना है कि छत के करीब से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार को हटाने के लिए विद्युत विभाग को पहले ही लिखित सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
सूचना के बावजूद तार हटाने या सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। सोमवार को इसी तार की चपेट में आने से राजमिस्त्री की जान चली गई।
मौत की सूचना से पत्नी हीरावती देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। दीदारगंज थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि करंट लगने से राजमिस्त्री की मौत हुई है। मृतक के पुत्र मुकेश राम की तहरीर मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जेई शैलेश यादव ने कहा कि अभी तक हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है। अगर होगी भी तो तार स्थानांतरण की प्रक्रिया बहुत लंबी है। हमें घटना की जानकारी उसके घायल होने की है। मौत की कोई सूचना हमारे पास नहीं है।