फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Prison Minister distributed relief materials to 350 flood-affected families.

Azamgarh News: बाढ़ पीड़ित 350 परिवारों को कारागार मंत्री ने बांटी राहत सामग्री

Wed, 09 Sep 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Prison Minister distributed relief materials to 350 flood-affected families.
बाढ़ पीड़ितों में राहत किट वितरित करते कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान। संवाद
कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने मंगलवार को नई बस्ती रौनापार स्थित एक डिग्री कॉलेज में बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत सामग्री बांटी। आराजी अजगरा-मगरवी और मुखलिसपट्टी के 350 बाढ़ पीड़ितों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं से युक्त राहत किट दी गई।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी है। प्रभावित परिवारों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में आई बाढ़ में भी मदद भेजी है। मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों की पीड़ा को लेकर गंभीर हैं और उन्होंने अधिकारियों को प्रभावितों तक हरसंभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि 16 गांवों के संपर्क मार्गों पर पानी चढ़ गया है। ऐसे में प्रभावित क्षेत्रों में दैनिक आवश्यक वस्तुओं का वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों के लिए 25 सितंबर से दो अक्तूबर तक जिले के सभी ब्लॉकों में शिविर लगाए जाएंगे। इनमें राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, पूर्व विधायक वंदना सिंह, मनीष कुमार मिश्रा, एसडीएम सगड़ी संजीव कुमार राय, तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed