{"_id":"6aa063057ef6445aa209bf36","slug":"foul-odor-emanating-from-the-dumping-ground-people-forced-to-cover-their-noses-with-handkerchiefs-while-passing-by-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-156782-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: डंपिंग ग्राउंड से उठ रही बदबू, नाक पर रुमाल रखकर गुजरने को मजबूर हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: डंपिंग ग्राउंड से उठ रही बदबू, नाक पर रुमाल रखकर गुजरने को मजबूर हैं लोग
विज्ञापन
पुरानी जेल के पास डंपिंग ग्राउंड से उठ रही दुर्गंध के कारण मुंह पर रुमाल रखकर चलती पुलिस कर्मी।
नगर पालिका द्वारा पुरानी जेल के पास कूड़ा डंपिंग ग्राउंड बनाया गया है। वर्तमान में इस डंपिंग ग्राउंड से उठने वाली बदबू से राहगीर परेशान हैं। वहीं इसके आसपास रहने वाले लोगों को संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है।
नगरपालिका द्वारा यहां कहीं चूने आदि का छिड़काव भी नहीं किया जाता है। इसके कारण स्थिति और नारकीय हो गई है। बदबू के कारण इसके पास से गुजरने वाले लोग अपनी नाक पर रुमाल रखकर गुजरने के लिए विवश हैं। इससे उठने वाली बदबू के कारण इसके अगल-बगल रहने वाले लोगों को हमेशा संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा सताता रहता है।
00
बोले लोग
नगरपालिका को कूड़ा कलेक्शन सेंटर को शहर से बाहर करना चाहिए। हमेशा इससे बदबू उठती रहती है। वर्तमान में यहां लगा कूड़े का ढेर मुसीबत बन गया है। -ओमप्रकाश अग्रवाल, व्यापारी।
विज्ञापन
कई बार हम लोग कूड़ा कलेक्शन सेंटर को यहां से हटाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन, नगरपालिका और प्रशासन के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। -गोविंद दुबे, बेलइसा।
नगरपालिका यहां कूड़ा इकट्ठा कर सिर्फ डंपिंग ग्राउंड में भेजने तक सीमित है। यहां महीने या दो महीने पर एक बार ही चूने आदि का छिड़काव किया जाता है। -एसके सत्येन, रोडवेज।
पूरे साल लोग इस समस्या से जूझते हैं। लेकिन, नगरपालिका के जिम्मेदार लोग इस बदबू से निजात दिलाने का कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं। -सुनील दत्त विश्वकर्मा, रंगकर्मी।
00
शहरी क्षेत्र में कहीं भी कूड़ा कलेक्शन सेंटर के लिए जगह नहीं बची है। यही एक जगह है। फिर भी हम प्रयास कर रहे हैं कि कहीं जमीन मिले और हम इसे वहां स्थानांतरित करें। फिलहाल हम इसकी सफाई कराते हैं। -बृजेश कुमार, ईओ नगरपालिका, आजमगढ़।