{"_id":"69296ca54f3f5efdb5008216","slug":"video-brahmin-community-protests-after-ias-officers-comment-2025-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"IAS की टिप्पणी के बाद ब्राह्मण समाज में उबाल, जमकर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS की टिप्पणी के बाद ब्राह्मण समाज में उबाल, जमकर की नारेबाजी
ब्राह्मण समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश में तैनात IAS अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज सैकड़ों लोग एकत्र होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।
जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर लोगों ने जोरदार नारेबाजी की और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि IAS संतोष वर्मा की टिप्पणी न केवल अपमानजनक है बल्कि समाज की बेटियों का सम्मान भी आहत करती है। उन्होंने कहा कि ऐसी मानसिकता बर्दाश्त नहीं की जा सकती और समाज इसकी घोर निंदा करता है।
समाज के लोगों ने मांग की कि संतोष वर्मा को तुरंत उनके पद से बर्खास्त किया जाए, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाए। इस प्रदर्शन में ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।