{"_id":"696e563f4bffd8a53f08d2c4","slug":"video-garbage-removed-from-drain-and-dumped-onto-road-vehicles-ran-over-all-day-2026-01-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाले से निकाल सड़क पर छोड़ दिया कचरा, पूरे दिन रौंदते रहे वाहन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले से निकाल सड़क पर छोड़ दिया कचरा, पूरे दिन रौंदते रहे वाहन; VIDEO
आजमगढ़ शहर के ज्योति निकेतन स्कूल से बाइपास जाने वाले रोड पर पालिका कर्मियों ने कचरा निकाल कर छोड़ दिया है। इसके चलते दिनभर कचरा वहीं पड़ा रहा। उसके ऊपर से गाड़ियां गुजरती रहीं। इसके चलते पूरी सड़क पर कचरा फैल गया था। सबसे ज्यादा दिक्कत ज्योति निकेतन स्कूल के बच्चों को हुई।
शहर के ज्योति निकेतन स्कूल से बाइपास जाने वाले रोड पर किनारे करीब 250 मीटर नाला बना हुआ है। इस नाले में नगरपालिका का पानी बहता है, जो कोदर अजमतपुर ग्राम पंचायत होते हुए नदी में जाकर गिरता है। पिछले दिनों नाला कूड़ा-कचरा से जाम हो गया था। नगरपालिका की तरफ से इसकी सफाई तो करा दी गई पर सफाइकर्मियों ने इसका कचरा सड़क किनारे ही छोड़ दिया। पूरे दिन सड़क पर कचरा रखा होने से सड़क पर चार पहिया से लेकर दो वाहन वाहन दिनभर दौड़ते रहे। इससे कचरा पूरी सड़क पर फैल गया। इससे सबसे ज्यादे दिक्कत ज्योति निकेतन स्कूल सहित चार स्कूलों के बच्चों को आने-जाने में हुई। बच्चे फिसलकर गिरते रहे। कचरे के सड़क पर फैलने से पूरी सड़क काली हो गई है। न तो इसकी तरफ नगरपालिका का ध्यान है और नहीं किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने ही सुधि ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।