फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two vehicles confiscated by government in connection with illicit liquor smuggling in Azamgarh

अवैध शराब तस्करी पर शिकंजा: 15 लाख रुपये की 2041 लीटर शराब जब्त, दो वाहन सरकार के पक्ष में अधिग्रहित

Wed, 26 Aug 2026 02:42 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 26 Aug 2026 02:42 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में 15 लाख रुपये की 2041 लीटर अवैध शराब जब्त हुई थी। मामले में अब कारोबार में लिप्त दो वाहन सरकार के पक्ष में अधिग्रहित किया गया है। 

विज्ञापन
Two vehicles confiscated by government in connection with illicit liquor smuggling in Azamgarh
up police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिला मजिस्ट्रेट ने अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त दो वाहनों को सरकार के पक्ष में अधिग्रहित किया है। इन वाहनों से कुल 2041.2 लीटर अवैध शराब बरामद हुई थी। इसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला 
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना देवगांव और मुबारकपुर में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की गई। दोनों वाहनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 72 के तहत अधिग्रहण किया गया। यह शराब चंडीगढ़ में बिक्री के लिए निर्धारित थी। इसे अवैध रूप से आजमगढ़ के रास्ते मऊ ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कोतवाली देवगांव में एक स्विफ्ट डिजायर कार (यूपी 62 सीजे 3387) से 43.200 लीटर अंग्रेजी शराब मिली। यह शराब चंडीगढ़ में बिक्री के लिए अंकित थी। वाहन मालिक सुनील यादव का यह वाहन 19 अगस्त 2026 को अधिग्रहित किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना मुबारकपुर में एक महिंद्रा बोलेरो मैक्सी पिकअप (यूपी 45 टी 7178) से 1,998 लीटर देसी शराब बरामद हुई। यह शराब विंडीज मजेदार ब्रांड की थी। जांच में पता चला कि इसकी बिक्री अवधि 5 अप्रैल 2024 को समाप्त हो चुकी थी। इसे अवैध रूप से आजमगढ़ लाया जा रहा था।

सुनील यादव के विरुद्ध कोतवाली देवगांव में अवैध शराब परिवहन का मुकदमा दर्ज है। उन पर चंडीगढ़ से भारी मात्रा में शराब लाने का आरोप है। उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की गई है। जितेंद्र कुमार पाण्डेय के विरुद्ध थाना मुबारकपुर में बिजली चोरी और अवैध शराब परिवहन का मुकदमा पंजीकृत है।

दोनों वाहनों का आबकारी अधिनियम की धारा 72 के तहत अधिहरण किया गया है। यदि निर्धारित अवधि में जुर्माना जमा नहीं होता है, तो वाहनों की बाजार कीमत निर्धारित की जाएगी। इसके बाद नियमानुसार उनकी नीलामी की जाएगी। आजमगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चला रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed