{"_id":"6a468c4dace0c0109807f9d3","slug":"video-doctors-and-chartered-accountants-honored-on-doctors-day-and-chartered-accountants-day-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर्स-डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स-डे पर चिकित्सकों और सीए का हुआ सम्मान; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर्स-डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स-डे पर चिकित्सकों और सीए का हुआ सम्मान; VIDEO
सुभाष गुप्ता
Updated Thu, 02 Jul 2026 09:35 PM IST
Link Copied
देश के विकास और समाज के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के सम्मान में रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब द्वारा ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ तथा ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे’ पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्रेय अग्रवाल, सचिव रविशंकर प्रजापति तथा इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष मंजू अग्रवाल ने जिले के प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट शिवम गर्ग, सर्वोदय हॉस्पिटल के डॉ. अमित सिंह एवं डॉ. महातम दुबे को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्रेय अग्रवाल ने कहा कि डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट समाज की रीढ़ हैं। एक ओर डॉक्टर अपनी निस्वार्थ सेवा से मानव जीवन की रक्षा करते हैं, वहीं दूसरी ओर चार्टर्ड अकाउंटेंट देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष मंजू अग्रवाल ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी दोनों ही पेशों से जुड़े लोग समाज को दिशा, सुरक्षा और विश्वास प्रदान करते ह
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।