फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Employees took out a Tricolour rally for the old pension scheme.

Azamgarh News: पुरानी पेंशन के लिएकर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Fri, 21 Aug 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Employees took out a Tricolour rally for the old pension scheme.
पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर बृहस्पतिवार को सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली।
विज्ञापन

यह यात्रा गांधी तिराहे से शुरू होकर विकास भवन, नेहरू हाल, अंबेडकर पार्क होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। वहां कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष सीपी यादव ने कहा कि कर्मचारियों के बुढ़ापे का एकमात्र सहारा पुरानी पेंशन है। सरकार को तुरंत ओपीएस बहाल कर देना चाहिए। कहा कि एनपीएस और यूपीएस कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इसे समाप्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया ने कहा कि सरकार ने जो एनपीएस लागू किया है, उससे कर्मचारी सेवानिवृत्त होने के बाद भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएगा। सफाई कर्मचारी समाज की रीढ़ हैं। जिलामंत्री ओंकारनाथ ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही हमारी जीत होगी।

पुरानी पेंशन लेकर ही हम लोग दम लेंगे। तिरंगा यात्रा में जिलाजीत राय, बसंत कुमार बौद्ध, राजेंद्र चौहान, सुनील सिंह, जनार्दन यादव, अनिल मौर्य आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed