फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   VIDEO: रामनगरी को मिली बड़ी सौगात, अब अयोध्या से वाराणसी तक दौड़ेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस

VIDEO: रामनगरी को मिली बड़ी सौगात, अब अयोध्या से वाराणसी तक दौड़ेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस

Wed, 27 Aug 2025 03:01 PM IST
ishwar ashish ishwar ashish
Updated Wed, 27 Aug 2025 03:01 PM IST
VIDEO: रामनगरी को मिली बड़ी सौगात, अब अयोध्या से वाराणसी तक दौड़ेगी एक और वंदे भारत एक्सप्रेस
रामनगरी अयोध्या को बड़ी सौगात मिली है। अब अयोध्या से वाराणसी तक एक और वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस जो अब तक मेरठ से लखनऊ तक चल रही थी उसे आगे बढ़ाकर अयोध्या धाम से वाराणसी कैंट तक कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था से न सिर्फ अयोध्या बल्कि वाराणसी आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को सीधी व तेज रफ्तार कनेक्टिविटी मिल सकेगी। बुधवार को जब ट्रेन वापस वाराणसी से अयोध्या धाम स्टेशन पहुंची तो वहां माहौल बेहद उत्साहजनक रहा। इस अवसर पर अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान और भाजपा के महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव मौजूद रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया और इस नई सौगात को ऐतिहासिक बताया। इस मौके पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जो ट्रेनें बंद कर दी गई थीं, उन्हें पुनः शुरू किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट के बीच स्थित आचार्य नरेंद्र देव सिटी स्टेशन को फिर से चालू करने की मांग उठाई। सांसद ने यह भी कहा कि अयोध्या धाम में ट्रेनों का ठहराव बहुत सीमित है, जिससे श्रद्धालुओं और यात्रियों को असुविधा होती है। इस ठहराव को बढ़ाने के लिए वे रेल मंत्री से वार्ता करेंगे। नई वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से अयोध्या-वाराणसी रूट पर यात्रियों का समय बचेगा और उन्हें तेज, सुरक्षित व आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाले इन दोनों शहरों के बीच यह ट्रेन पर्यटन को भी नया आयाम देने जा रही है। अयोध्या और वाराणसी के बीच यह आधुनिक कनेक्टिविटी आने वाले समय में प्रदेश की आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को और गति देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फिरोजपुर में बीएसएफ की दो चेक पोस्ट बाढ़ की चपेट में

फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत कैंप स्थापित

फिरोजपुर में एनडीआरएफ और सेना की टीमें बचाव कार्य में जुटी

फिरोजपुर के गांव फत्तेह वाला व आले वाला में घरों में छह फुट तक पानी घुसा

MP News: दुपट्टा बना मौत का फंदा, काम करते-करते मशीन में समा गई महिला, उखड़ गए सिर के बाल तक

27 Aug 2025
विज्ञापन

Ujjain News: गणेश चतुर्थी पर श्री गणेश स्वरूप में सजाए गए बाबा महाकाल, भस्म आरती में भक्त हुए धन्य

27 Aug 2025

VIDEO: चार दोस्तों संग वैष्णो देवी गया आगरा का युवक भूस्खलन में बहा, परिजन जम्मू रवाना

27 Aug 2025
विज्ञापन

देहरादून में फिर बदला मौसम, दिन भर उमस ने सताया, देर रात बारिश ने दी राहत

26 Aug 2025

ग्रेनो के सेक्टर डेल्टा-1 में स्ट्रीट लाइट बंद, सीवर ओवरफ्लो

26 Aug 2025

नूंह में विभिन्न बैंकों के 72 एटीएम व फर्जी सिमों के साथ तीन साइबर ठग गिरफ्तार

26 Aug 2025

VIDEO: काॅपी पर जय श्रीराम लिखने पर विवाद...स्कूल में शिक्षक ने बच्चों को पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

26 Aug 2025

MP News: ग्वालियर में संघ प्रमुख भागवत से मिले शिवराज, बंद कमरे में हुई 45 मिनट मुलाकात; क्या बोले चौहान?

26 Aug 2025

गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी, घर की दहलीज पर बह रहा पानी; लेना पड़ा रहा नाव का सहारा

26 Aug 2025

लखनऊ: झूलेलाल घाट पर गणेश उत्सव के लिए बनाया गया आकर्षक पंडाल

26 Aug 2025

आया गणेश उत्सव, अलीगढ़ के नौरंगाबाद में मिल रहीं एक से बढ़कर एक मनमोहक गणपति जी की मूर्तियां

26 Aug 2025

दिव्यांगों को शादी का लालच देकर कराते थे धर्म परिवर्तन, जाकिर नाइक की सीडी और धार्मिक किताबें बरामद

26 Aug 2025

फतेहाबाद में गलत पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, मौके शुरू की टोचन कार्रवाई

26 Aug 2025

मुजफ्फरनगर: माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए गया परिवार भूस्खलन में दबा, इकलौते बेटे की मौत

26 Aug 2025

MP: पूर्व मंत्री भदौरिया के सरकारी बंगले में चोरों का धावा, थालियां, सोफा, कुर्सी-चांदी की मूर्तियां ले गए चोर

26 Aug 2025

Alwar News: दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नर्सिंग कर्मी अनीता ने दी थी जान, आरोपी पति गिरफ्तार; हुआ बड़ा खुलासा

26 Aug 2025

VIDEO: हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे शराब...कार में मिली खेप, पुलिस ने दो तस्कर किए गिरफ्तार

26 Aug 2025

VIDEO: गणेश चतुर्थी की तैयारियां पूरी, आज घर-घर विराजेंगे बप्पा

26 Aug 2025

थाना हाथरस गेट पुलिस ने ड्रोन उड़ने की अफवाह फैलाने का माहौल बनाने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार

26 Aug 2025

कुत्ते के मुंह में नवजात बच्चे का सिर... राजिंद्रा अस्पताल में मचा हड़कंप

26 Aug 2025

पानीपत: सनौली रोड पर मार्बल की दुकान में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

26 Aug 2025

...जब पूर्व सीएम ने होटल में बनाई रोटियां, देखते ही रह गए लोग

26 Aug 2025

प्रेमनगर फायरिंग केस...दून पुलिस का एक्शन, सात छात्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

26 Aug 2025

फतेहाबाद: ट्रैक्टर चोरी मामले में आरोपी को पकड़ने आई राजस्थान पुलिस, ऑटो मार्केट के बाहर लोगों ने घेरा

26 Aug 2025

VIDEO: बीडीओ ने किया ब्लाॅक कार्यालय का निरीक्षण, कर्मचारियों को दी हिदायत

26 Aug 2025

हाथरस के सिकंदराराऊ में निकली गणेश शोभायात्रा

26 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed