{"_id":"6846f9805a19b9e9110b5967","slug":"video-video-mahata-natayagapal-thasa-ka-janamatasava-bltha-haaa-samarasata-ekata-oura-sanatana-sasakata-ka-sathasha-2025-06-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महंत नृत्यगोपाल दास का जन्मोत्सव: बुलंद हुआ समरसता, एकता और सनातन संस्कृति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महंत नृत्यगोपाल दास का जन्मोत्सव: बुलंद हुआ समरसता, एकता और सनातन संस्कृति का संदेश
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव पर आयोजित संत सम्मेलन में समरसता, एकता और सनातन संस्कृति का संदेश बुलंद हुआ। देश-विदेश से आए संतों की मौजदूगी से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे संत समिति के अध्यक्ष महंत अविचल दास ने कहा कि महंत नृत्य गोपाल का जीवन त्याग, तप और राष्ट्र सेवा का प्रतीक है। हम सभी यह संकल्प लें कि जांति-पांति के भेदभाव से ऊपर उठकर भारत को समरस समाज बनाएं।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर सिर्फ एक भवन नहीं, वह सनातन संस्कृति का पुर्नजागरण है। उन्होंने युवाओं से सनातन मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि महंत नृत्यगोपाल दास जी का विराट व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरक है। उनके जैसे संतों की प्रेरणा व संघर्ष के परिणाम स्वरूप ही राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका है। महंत डॉ. मिथिलेश नंदिनी शरण ने कहा कि महंत नृत्यगोपाल दास जैसे संतों की तपस्या ने ही भारत को राम मंदिर दिलाया है। अब जरूरत है उनके दिखाए मार्ग पर चलने की, ताकि हर गांव, हर गली में राम राज्य की भावना साकार हो सके।
विदुषी डॉक्टर सुनीता शास्त्री ने कहा कि भारत की आत्मा संतों और संतत्व में ही बसती है। राम मंदिर बन गया है अब रामराज्य की स्थापना की बारी आ गई है। संत सम्मेलन का संचालन डॉ़ रामानंद दास ने किया। संत सम्मेलन में नेपाल से आए जगद्गुरु राम कृष्णाचार्य, महंत डॉ़ राम विलास दास वेदांती, महंत गौरी शंकर दास, महंत गोविंद दास जयपुर, महंत शक्ति शांतानंद केरल, महंत अखिलेश्वर दास गुजरात, महंत ज्योर्तिमयानंद हरिद्वार, महामंडलेश्वर दुर्गादास हरिद्वार, महामंडलेश्वर विष्णु दास हरिद्वार, महामंडलेश्वर गीता देवी निर्मल अखाड़ा, महंत डॉ़ राघवेश दास वेदांती, शरद शर्मा समेत बड़ी संख्या में संत व भक्त मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।