{"_id":"6a874efbbbde7f109408eba7","slug":"dominance-of-ayodhya-players-in-judo-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-156821-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जूडो में अयोध्या के खिलाड़ियों का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जूडो में अयोध्या के खिलाड़ियों का दबदबा
Fri, 21 Aug 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। धारा रोड स्थित महावीर प्रसाद लखन लाल आदर्श इंटर कॉलेज में जनपदीय विद्यालयीय जूडो बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने तकनीक और दमखम के साथ प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती दी।
प्रतियोगिता में आदर्श इंटर कॉलेज के रितेश मौर्या, पांडे इंटर कॉलेज के अमरजीत मौर्या, गायत्री इंटर कॉलेज दौलतपुर के अभय निषाद, निर्भय सिंह इंटर कॉलेज अयोध्या की महिमा व मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की अक्षरा ने अपने-अपने वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पांचों खिलाड़ियों का चयन मंडलीय जूडो प्रतियोगिता के लिए अयोध्या की जनपदीय टीम में किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक पवन कुमार तिवारी ने खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य वरुण प्रताप सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव धर्मेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, दीपांकर श्रीवास्तव, विपुल पांडे और राम बहादुर सहित शिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहे। (संवाद)