फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   GIC's Durgesh won gold in karate

Ayodhya News: जीआईसी के दुर्गेश ने कराटे में जीता स्वर्ण

Fri, 21 Aug 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 21 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
GIC's Durgesh won gold in karate
अयोध्या। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित 70वीं विद्यालयी कराटे प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र दुर्गेश निषाद ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुर्गेश ने शीर्ष स्थान हासिल किया। अब वह राष्ट्रीय विद्यालयी कराटे प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन

कक्षा 12 के छात्र दुर्गेश की इस उपलब्धि से विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों में खुशी है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के बाद दुर्गेश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और प्रशिक्षक को दिया। उनका कहना है कि नियमित अभ्यास और मार्गदर्शन से उन्हें प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने का आत्मविश्वास मिला।
विज्ञापन

दुर्गेश के राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होने पर प्रधानाचार्य ओंकारनाथ और उप प्रधानाचार्य रामनिहोर सहित विद्यालय के शिक्षकों ने खुशी जताई। जिला विद्यालय निरीक्षक पवन कुमार तिवारी ने भी छात्र को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed