Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: जन्म प्रमाणपत्र के लिए दिव्यांग पिता लगा रहा ब्लॉक के चक्कर, 2025 में बेटे का जन्म, अब तक नहीं मिला प्रमाणपत्र
{"_id":"6aa39806c095bc362d083aa7","slug":"video-video-janama-paramanaepatara-ka-le-thavayaga-pata-lga-raha-blka-ka-cakakara-2025-ma-bta-ka-janama-ab-taka-naha-mal-paramanaepatara-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जन्म प्रमाणपत्र के लिए दिव्यांग पिता लगा रहा ब्लॉक के चक्कर, 2025 में बेटे का जन्म, अब तक नहीं मिला प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जन्म प्रमाणपत्र के लिए दिव्यांग पिता लगा रहा ब्लॉक के चक्कर, 2025 में बेटे का जन्म, अब तक नहीं मिला प्रमाणपत्र
अयोध्या के रुदौली तहसील क्षेत्र में बेटे के जन्म के एक साल बाद भी जन्म प्रमाणपत्र जारी न होने से दिव्यांग पिता को ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। विकासखंड रूदौली के नैपुरा मजरे संडरी निवासी शिवराम का आरोप है कि कई बार आवेदन और जरूरी दस्तावेज जमा करने के बावजूद उनके बेटे का जन्म प्रमाणपत्र नहीं बनाया गया। मामले की जानकारी मिलने पर खंड विकास अधिकारी ने जांच कराकर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
शिवराम का कहना है कि बेटे का जन्म वर्ष 2025 में हुआ था। जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए वह तभी से ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। कई बार आवेदन करने और दस्तावेज जमा करने के बाद भी प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया। यह भी आरोप है कि जानकारी करने पर कर्मचारियों की ओर से फाइल नहीं मिलने की बात कहकर दोबारा आवेदन करने के लिए कहा जाता है।
शिवराम का कहना है कि दिव्यांग होने के बावजूद उन्हें बार-बार ब्लॉक कार्यालय जाना पड़ रहा है। इससे उन्हें आर्थिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की जांच कराकर बेटे का जन्म प्रमाणपत्र जारी कराने और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
खंड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।