{"_id":"6ad06d2a5d7e00ba4c045fa9","slug":"video-video-jalnakasa-btha-hana-sa-500-bgha-thhana-ka-fasal-brabtha-ka-kagara-para-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: जलनिकासी बंद होने से 500 बीघा धान की फसल बर्बादी की कगार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जलनिकासी बंद होने से 500 बीघा धान की फसल बर्बादी की कगार पर
अयोध्या के रूदौली तहसील क्षेत्र में जलनिकासी का रास्ता बंद होने से डेहवा जसमड़ गांव के किसानों के सामने धान की फसल बचाने का संकट खड़ा हो गया है। खेतों में बारिश का पानी भरा होने से करीब 500 बीघा धान की फसल बर्बाद होने की कगार पर है। किसानों का आरोप है कि पावर हाउस के पास जलनिकासी के लिए बनी पुलिया पर अतिक्रमण के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से किसानों में नाराजगी है। किसानों ने प्रशासन से फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
किसानों के मुताबिक, रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण होने के बाद से खेतों में जलभराव की समस्या बढ़ गई है। बारिश होने पर पानी खेतों में भर जाता है, लेकिन निकासी का रास्ता बंद होने के कारण पानी बाहर नहीं निकल पाता। लगातार जलभराव से धान की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। किसानों का कहना है कि समय रहते पानी की निकासी नहीं कराई गई तो फसल पूरी तरह बर्बाद हो सकती है।
पूरे काजी निवासी किसान जगजीवन ने बताया कि उनके छह बीघा खेत में लगी धान की फसल पानी भरने से बर्बाद हो गई है। इसी गांव के अवधेश विश्वकर्मा की 10 बीघा धान की फसल भी प्रभावित हुई है। वहीं, डेहवा जसमड़ गांव के मंगलराम, राजकुमार, धर्मेंद्र और राजेंद्र समेत अन्य किसानों ने भी धान की फसल बर्बाद होने की बात कही।
किसानों का आरोप है कि जलनिकासी की समस्या को लेकर तहसील प्रशासन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने बंद पुलिया को खुलवाकर जलनिकासी की व्यवस्था बहाल कराने और फसलों के नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच लेखपाल से कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर फसल नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।