Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Owaisi-Azad Jugalbandi will spoil political equation of Ayodhya assembly seats

अयोध्या: सामाजिक परिवर्तन मोर्चा से बिगड़ेगा विधानसभा सीटों का समीकरण, ओवैसी-आजाद की जुगलबंदी के सियासी मायने!

Sat, 14 Nov 2026 02:10 PM IST
Bhupendra Singh सतीश पाठक, अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
सतीश पाठक, अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 14 Nov 2026 02:10 PM IST
सार

असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी के बीच बने 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' से अयोध्या की विधानसभा सीटों के सियासी समीकरण बदल सकते हैं। विश्लेषकों का मानना है कि मुस्लिम और दलित मतदाताओं के एक मंच पर आने से जहां सपा के पीडीए समीकरण और बसपा के पारंपरिक वोट बैंक को चुनौती मिल सकती है, वहीं विपक्षी मतों के बंटवारे से भाजपा के चुनावी गणित पर भी असर पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन
Owaisi-Azad Jugalbandi will spoil political equation of Ayodhya assembly seats
असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की जुगलबंदी से अयोध्या की विधानसभा सीटों पर सियासी समीकरण नए सिरे से आकार ले सकते हैं। दोनों दलों की जिले में पहले से चुनावी मौजूदगी रही है। अब मुस्लिम और दलित राजनीति को एक मंच पर लाने की पहल से सपा के पीडीए समीकरण के सामने नई चुनौती खड़ी हो सकती है। वहीं, विपक्षी मतों का संभावित बंटवारा भाजपा के चुनावी गणित को भी प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन


सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के गठन के साथ दोनों दलों ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया है। चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया गया है। गठबंधन की अहमियत इसलिए भी बढ़ गई है कि एआईएमआईएम मुस्लिम मतदाताओं के बीच अपनी पैठ बनाने में जुटी है, जबकि आजाद समाज पार्टी दलित राजनीति में अपना आधार बढ़ाना चाहती है। ऐसे में दोनों दलों के साथ आने से उन राजनीतिक दलों के सामने नई चुनौती होगी, जिनकी चुनावी रणनीति इन सामाजिक समूहों के समर्थन पर निर्भर है।

विज्ञापन

बीकापुर से रुदौली तक एआईएमआईएम दिखा चुकी है चुनावी ताकत

ओवैसी की पार्टी ने वर्ष 2016 के बीकापुर उपचुनाव में अपनी ताकत का अहसास कराया था। एआईएमआईएम प्रत्याशी प्रदीप कुमार कोरी को 11,857 वोट मिले थे। वह भाजपा प्रत्याशी रामकृष्ण तिवारी से महज 76 वोट पीछे रह गए थे। इसके बाद वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने रुदौली सीट से मोहम्मद शेर अफगान को मैदान में उतारा। उन्हें 9,961 वोट मिले थे। इसी चुनाव में बसपा प्रत्याशी अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी को 52,181 वोट हासिल हुए थे, जबकि सपा से आनंदसेन यादव मैदान में थे। विपक्षी मतों के बंटवारे का फायदा भाजपा को मिला और रामचंद्र यादव दोबारा विधायक बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपचुनाव की आंधी में भी आजाद समाज पार्टी को मिले थे 5,457 वोट

चंद्रशेखर आजाद की पार्टी भी जिले में अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज करा चुकी है। वर्ष 2025 के मिल्कीपुर उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी संतोष सोनकर को 5,457 वोट मिले थे। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर पार्टी को मिले वोट दलित राजनीति में उसकी दावेदारी का संकेत देते हैं।

सपा के पीडीए समीकरण के सामने खड़ी हो सकती है चुनौती

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नए मोर्चे की सबसे बड़ी परीक्षा मुस्लिम और दलित मतदाताओं के बीच अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने की होगी। यदि दोनों दल अपने प्रभाव वाले मतदाताओं को एक मंच पर लाने में सफल रहे तो सपा के पीडीए समीकरण को झटका लग सकता है। बसपा के पारंपरिक जनाधार में भी सेंधमारी की संभावना रहेगी। दूसरी ओर, विपक्षी मतों का बिखराव भाजपा के लिए अनुकूल स्थिति बना सकता है। ऐसे में नए मोर्चे का प्रभाव जिले की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर चुनावी मुकाबले की दिशा तय करने में अहम हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed