{"_id":"6afc232c19471e72d00450f5","slug":"video-video-bna-parayaga-ka-76-hajara-chhatara-ka-haga-parayagatamaka-parakashha-27-janavara-sa-shanpr-haga-parakashhae-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बिना प्रयोग के 76 हजार छात्रों की होगी प्रयोगात्मक परीक्षा, 27 जनवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बिना प्रयोग के 76 हजार छात्रों की होगी प्रयोगात्मक परीक्षा, 27 जनवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं
अयोध्या। बोर्ड परीक्षा की तारीख नजदीक है, लेकिन जिले के कई सरकारी स्कूलों की प्रयोगशालाओं में विज्ञान के प्रयोग दम तोड़ रहे हैं। कहीं उपकरणों पर मकड़ी के जाले हैं तो कहीं रसायन की बोतलें टूटी पड़ी हैं। लोहे के उपकरणों में जंग लग गए हैं और सिंक में पानी तक नहीं है। हालात ऐसे हैं कि जिन प्रयोगों के दम पर विद्यार्थियों को विज्ञान की समझ विकसित करनी चाहिए, वे प्रयोगशालाएं खुद बदहाली की कहानी बयां कर रही हैं। अब 27 जनवरी से प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू होनी हैं। ऐसे में सवाल है कि जब पूरे सत्र लैब में प्रयोग ही नहीं हुए तो 76 हजार से अधिक विद्यार्थी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा में अपना हुनर कैसे दिखाएंगे।
डीआईओएस डॉ. पवन तिवारी का कहना है कि सभी विद्यालयों में प्रयोगात्मक कार्य नियमित कराने के निर्देश हैं। प्रयोगशालाओं 6 की स्थिति की जांच कराई जाएगी। जहां कमियां मिलेंगी, उन्हें दूर कराया जाएगा।
- प्रयोगशाला में उपकरणों पर धूल राजकीय इंटर कॉलेज की विज्ञान
- प्रयोगशालाओं की बदहाली विद्यार्थियों के सांना भविष्य पर सवाल खड़े कर रही है। रसायन विज्ञान की लैब में प्रयोग के उपकरण धूल से ढके मिले तो रसायन रखने वाली बोतलें टूटी और बेतरतीब पड़ी थीं। लोहे के उपकरणों पर जंग की परत चढ़ चुकी थी। सिंक में पानी नहीं था और फर्श पर प्रयोग सामग्री बिखरी थी। यहां विज्ञान वर्ग में 200 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
- पूरे सत्र प्रयोगों से महरूम रहे विद्यार्थी
एसएसबी में विज्ञान की पढ़ाई का व्यावहारिक पक्ष ही पटरी से उतरा नजर आया। यहां इस पूरे सत्र भौतिक विज्ञान का प्रैक्टिकल नहीं कराया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।