Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SP leader Pavan Pandey says, There is no greater follower of Ram than Akhilesh.

अयोध्या: सपा नेता पवन पांडेय बोले, अखिलेश यादव महादेव का मंदिर बनवाकर करेंगे रामलला का दर्शन

Tue, 17 Nov 2026 07:34 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 17 Nov 2026 07:34 PM IST
सार

अमर उजाला से साक्षात्कार में सपा नेता पवन पांडेय ने भाजपा पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हमारी धर्म में आस्था है। 

विज्ञापन
SP leader Pavan Pandey says, There is no greater follower of Ram than Akhilesh.
अखिलेश यादव व सपा के नेता पवन पांडेय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रभु श्रीराम भी शिवजी के भक्त थे। जब उन्होंने रामसेतु की स्थापना की थी तो भगवान शिव की पूजा की थी। अखिलेश यादव भी शिवजी का मंदिर बनवाने का संकल्प पूरा करके रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं। ऐसे में उनसे बड़ा श्रीराम का अनुयायी कोई नहीं है। यह बातें अमर उजाला से खास बातचीत में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भागवत कथा के दौरान जब अखिलेश यादव से राम मंदिर दर्शन के बारे में सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि पवन से कहेंगे कि कोई अच्छी तिथि निकलवाकर बताएं। इसके बाद उन्होंने गुरुजनों और श्रेष्ठजनों से विचार-विमर्श किया। उनकी ओर से 12 दिसंबर की तिथि बताई गई, जिसके बाद सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा कर दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी चुनाव 2027: दो दिसंबर से चुनावी अभियान शुरू करेगी कांग्रेस, पूर्वांचल की सीटों पर नजर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एसआईआर: यूपी में सिर्फ सात महीने में इतने मतदाता बढ़े, अभी भी 2.58 करोड़ वोटर लिस्ट से बाहर; जानिए पूरा अपडेट


कहा कि अखिलेश यादव पहले भी कहते रहे हैं कि केदारेश्वर महादेव मंदिर बनने के बाद वह रामलला का दर्शन करने आएंगे। अब मंदिर का निर्माण लगभग पूर्णता की ओर है। वहां करीब दो साल से श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। नियमित आरती और भोग भी हो रहा है। कुछ निर्माण कार्य शेष हैं, जिन्हें पूरा कराने के बाद अखिलेश यादव अयोध्या आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ वह स्वयं भी दर्शन करने जाएंगे।

संतों के आशीर्वाद का किया दावा
संत समाज के कुछ लोगों की ओर से विरोध किए जाने के सवाल पर पवन पांडेय ने कहा कि अयोध्या के पूज्य संत-महंतों का आशीर्वाद अखिलेश यादव के साथ है। कई संत-महंत पहले भी अखिलेश और शिवपाल यादव के कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं। रामायण मेले में मुलायम सिंह यादव दो बार आए थे। उस समय राम मंदिर के अध्यक्ष भी मंच पर मौजूद थे। विरोध करने वाले संतों का भी आदर और सम्मान है। किसी पर टिप्पणी नहीं करनी है। सभी संतों से यही अपेक्षा है कि वे आशीर्वाद दें।

Trending Videos

भाजपा को बताया धर्म का व्यापारी

पवन ने कहा कि भाजपा का काम धर्म के नाम पर लोगों को बांटना और लड़ाई कराना है। समाजवादी पार्टी कभी धर्म के नाम पर वोट नहीं मांगती। हम सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की बात करते हैं। देवी-देवता राजनीति का विषय नहीं हैं। हम ईश्वर से अच्छे काम करने में सफलता का आशीर्वाद मांगते हैं। हर मंगलवार हनुमानगढ़ी जाते हैं, लेकिन कभी इसका प्रचार नहीं करते। बीफ कंपनी से चंदा लेने वाले लोग राम-राम भी करते हैं। भाजपा को किसी को हिंदू, भारतीय या देशभक्त होने का प्रमाणपत्र देने का अधिकार नहीं है।

अयोध्या को भ्रष्टाचार की राजधानी बनाने का आरोप
सपा नेता ने अयोध्या में भूमि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के नाम पर किसानों की जमीन ली गई, लेकिन उचित मुआवजा नहीं मिला। परिक्रमा मार्ग के लिए जमीन अधिग्रहण और रामपथ निर्माण में सैकड़ों साल पुराने मकान टूट गए। प्रभावित लोगों को उनका हक नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि आवास विकास और विकास प्राधिकरण के नाम पर किसानों को जमीन अधिग्रहण के नोटिस दिए जा रहे हैं। बाद में कम कीमत पर जमीन खरीदने के प्रस्ताव दिए जाते हैं और उसी जमीन को उद्योगपतियों को करोड़ों रुपये में बेचा जाता है। अधिकारी, नेता और प्रॉपर्टी डीलरों का गठजोड़ किसानों और अयोध्या के आम लोगों को ठग रहा है।

सरकार बनी तो कराएंगे जांच
पवन पांडेय ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर भूमि अधिग्रहण और मुआवजे की गड़बड़ियों की समीक्षा कराई जाएगी। किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के साथ दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता, शिक्षा और रोजगार के अवसर बढ़ाना प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या को विश्वस्तरीय नगरी के रूप में विकसित करेंगे, लेकिन विकास के नाम पर भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे। उनका दावा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अयोध्या जिले की पांचों सीटों पर जीत हासिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed