{"_id":"6ab289aad9bb453c4906f6e3","slug":"video-video-12-ghata-rama-mathara-parasara-ma-rahaga-saiio-dayata-carata-taya-kaya-gaya-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 12 घंटे राम मंदिर परिसर में रहेंगे सीईओ, ड्यूटी चार्ट तय किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 12 घंटे राम मंदिर परिसर में रहेंगे सीईओ, ड्यूटी चार्ट तय किया गया
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने के नवनियुक्त सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा सोमवार को अयोध्या पहुंचे। 11 दिन बाद अयोध्या लौटे सीईओ ने राम मंदिर परिसर पहुंचकर कामकाज संभाल लिया।
अब वह नियमित रूप से अयोध्या में , रहकर मंदिर की व्यवस्थाओं और द श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही व सुविधाओं की मौके से मॉनिटरिंग करेंगे। उनका ड्यूटी चार्ट तय कर दिया गया है। वह सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक करीब 12 घंटे मंदिर परिसर में रहेंगे।
राम मंदिर परिसर पहुंचने के बाद सीईओ ने मंदिर की व्यवस्थाओं से जुड़े कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अलग-अलग व्यवस्थाओं में तैनात कर्मियों की जिम्मेदारियां जानीं और मौजूदा व्यवस्था को समझा।
इसके बाद राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी मदन मोहन पांडेय और सचिव जगदीश आफले के साथ भी बैठक की। पहले दिन सीईओ ने मंदिर की यज्ञशाला, प्रसाद व्यवस्था समेत श्रद्धालुओं से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इसके अलावा मंदिर परिसर में अलग अलग जिम्मेदारियां संभाल रहे कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी भूमिका और कामकाज को समझा। एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा को सितंबर की शुरुआत में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला सीईओ नियुक्त किया गया था। अयोध्या में उनकी नियमित मौजूदगी के साथ ट्रस्ट की प्रशासनिक और संचालन व्यवस्था की निगरानी अब मौके से होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।