{"_id":"6ab2cd21c9545218210effb5","slug":"young-woman-crushed-to-death-by-dumper-truck-ayodhya-news-c-97-1-ayo1044-159364-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: डंपर से कुचलकर युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: डंपर से कुचलकर युवती की मौत
Wed, 23 Sep 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
अमानीगंज। खंडासा के खुतहा चौराहे के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार 21 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी खंडासा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है।
रायपट्टी गांव निवासी मंशाराम की बेटी पिंकी (21) अपने भाई रंजीत कुमार के साथ बाइक से खंडासा जा रही थीं। खुतहा तिराहे के पास डंपर आगे चल रही बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक चला रहा रंजीत दूर जा गिरा और उसे मामूली चोट आईं, जबकि पिंकी डंपर की चपेट में आ गई। पैरों के ऊपर से डंपर गुजर गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. मोहम्मद फहीम ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार डंपर चालक कुशीनगर जिले के भैसवा निवासी रियाज अहमद को हिरासत में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पीयूष ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मजदूरी कर बेटी को पढ़ा रहा था पिता
पिंकी दो भाई और तीन बहनों में मझली थी। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। पिता मंशाराम मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इंट की पढ़ाई पूरी करने के बाद पिंकी आगे की पढ़ाई कर रही थी। बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण में मिट्टी ढुलाई के लिए लगाए गए डंपर सकरी सड़कों पर दिन-रात तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद डंपरों का संचालन रात में नहीं कराया जा रहा है। बिना पानी का छिड़काव किए मिट्टी ढोने से सड़क पर धूल का गुबार उठता रहता है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। निर्माण कंपनी के डीपीएम मनोज राना ने बताया कि डंपरों का संचालन रात में कराने के लिए प्रबंधन से बात की जाएगी।