फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   A memorial pillar will tell the saga of a five-hundred-year struggle

Ayodhya News: पांच सौ साल के संघर्ष की गाथा कहेगा स्मारक स्तंभ

Wed, 23 Sep 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Wed, 23 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
A memorial pillar will tell the saga of a five-hundred-year struggle
बनकर तैयार हुतात्मा स्मारक स्तंभ। 
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले और पांच सौ वर्षों के संघर्ष में बलिदान हुए रामभक्तों की स्मृति में राम मंदिर परिसर में बनाया गया स्मारक स्तंभ पूरी तरह तैयार हो गया है। जल्द ही इसका लोकार्पण किया जाएगा। लाल ग्रेनाइट से निर्मित स्तंभ की ऊंचाई 16 मीटर और गोलाई चार फीट है। धरती से जुड़े आधार वाले हिस्से की गोलाई साढ़े चार फीट है।
विज्ञापन

स्तंभ के शीर्ष पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का ब्रांज लोगो स्थापित किया गया है। इसकी ऊंचाई 10 फीट छह इंच और गोलाई आठ फीट छह इंच है। स्मारक को आकर्षक बनाने के साथ रात में दूर से भी स्पष्ट दिखाई देने के लिए विद्युत प्रकाश की विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

यह स्तंभ राम मंदिर आंदोलन और मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष व बलिदान करने वाले रामभक्तों की स्मृति को समर्पित रहेगा। मंदिर परिसर में स्थापित यह स्मारक पांच सौ वर्षों के संघर्ष और उससे जुड़े बलिदानों की स्मृति को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed