{"_id":"6839ac41cb951927af0c7226","slug":"video-katharaya-paravahana-rajayamatara-bl-kagarasa-raja-ma-hamara-sanaka-ka-sara-katata-tha-aaja-ghara-ma-ghasakara-marata-ha-2025-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय परिवहन राज्यमंत्री बोले- कांग्रेस राज में हमारे सैनिकों के सिर कटते थे, आज घर में घुसकर मारते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय परिवहन राज्यमंत्री बोले- कांग्रेस राज में हमारे सैनिकों के सिर कटते थे, आज घर में घुसकर मारते हैं
अयोध्या में शुक्रवार को अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जन्म स्मृति अभियान के तहत संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी अवध विश्वविद्यालय में आयोजित की गई। इसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा भी पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अपने समय की व्यवस्थाओं को सजाने संवारने का काम अहिल्याबाई ने किया था। किसानों, सैनिकों की विधवा और उनके बच्चों के उत्थान के साथ देश भर में आक्रांताओं की ओर से ध्वस्त किए गए मंदिरों के पुनर्निर्माण कराने का काम किया था। अपने अल्प समय में उन्होंने 1200 से ज्यादा धार्मिक स्थलों को पुनर्स्थापित करने का काम किया था। इतिहास के रूप में हर व्यक्ति तक यह संदेश जाना चाहिए कि राजनीति और कूटनीति के आधार पर अपना परचम लहराया। धार्मिक रूप से भगवान भोलेनाथ की स्थापना के साथ उन पवित्र धामों को पुनर्स्थापित करने का काम किया। ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष की ओर से सवाल उठाने पर अजय टम्टा ने कहा कि कांग्रेस के नेता अपने शासनकाल के समय का कार्यकाल भूल जाते हैं। उनको वह याद रखना चाहिए क्योंकि उन्होंने कभी देश हित में निर्णय नहीं लिए। उस समय जब सैनिकों के सिर कटते थे तो उनके परिवारजन उनके शीश मांगते थे, लेकिन कांग्रेस को शीश मांगने की हिम्मत नहीं होती थी। आज चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या फिर ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत की सरकार ने हमारी सेना ने पूरे तरीके से आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद किया। कांग्रेस ने अपने इतने लंबे शासनकाल में देश हित में कोई निर्णय नहीं लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।