{"_id":"6b0695e7ff64cac9320add69","slug":"video-grand-procession-held-in-ayodhya-on-occasion-of-118th-annual-festival-of-arya-samaj-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में आर्य समाज के 118वें वार्षिकोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में आर्य समाज के 118वें वार्षिकोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा
अयोध्या में जमुनियांबाग स्थित पंडित माता प्रसाद त्रिपाठी राज करण वैदिक पाठशाला इंटर कॉलेज के गेट से आर्य समाज जमुनियांबाग के 118वें वार्षिकोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में छात्रों के साथ-साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं भी शामिल थीं, जिससे यात्रा की शोभा और बढ़ गई।
शोभायात्रा आर्य समाज उद्यान जमुनियांबाग से शुरू होकर घंटाघर, चौक, रिकाबगंज होते हुए सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क से वापस उद्यान पार्क में पहुंचकर समाप्त हुई। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। छात्र-छात्राएं हाथों में झंडे और बैनर लिए वैदिक मंत्रों और देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे। शिक्षक-शिक्षिकाएं भी बच्चों के साथ कतारबद्ध होकर चल रहे थे।
इससे पहले वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लल्लू सिंह और प्रबंधक हिमांशु त्रिपाठी ने सुबह विशेष यज्ञ हवन और ध्वजारोहण के साथ किया। यज्ञ में बड़ी संख्या में आर्य समाज के पदाधिकारी, सदस्य और श्रद्धालु शामिल हुए।
वार्षिकोत्सव 25 से 28 नवंबर तक आयोजित होगा। चार दिवसीय कार्यक्रम में यज्ञ, प्रवचन, भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और वैदिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि वार्षिकोत्सव का उद्देश्य वैदिक संस्कृति का प्रचार-प्रसार और समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से विद्वान और संत भी पहुंचेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।