{"_id":"694e9664d6485ea18b05a3e7","slug":"video-esaaaiiaara-ma-ghata-gae-ayathhaya-ka-339-lkha-matathata-2025-12-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसआईआर में घट गए अयोध्या के 3.39 लाख मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान यानी एसआईआर के तहत गणना प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि रही। इसके बाद 31 दिसंबर को जिले की मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी किया जाएगा। यह जानकारी उप निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर कुल मतदाताओं की संख्या करीब 19 लाख 78 हजार दर्ज की गई है। एसआईआर के दौरान मतदाता सूची का व्यापक सत्यापन कराया गया, जिसमें तीन लाख 39 हजार 487 मतदाताओं के नाम विभिन्न कारणों से सूची से हटाए गए हैं। इनमें मृतक मतदाता, स्थायी रूप से स्थानांतरित नागरिक, दोहरे पंजीकरण और अपात्र मतदाताओं के नाम शामिल हैं। उप निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित, शुद्ध और अद्यतन बनाना है, ताकि आने वाले चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और भरोसेमंद तरीके से संपन्न कराए जा सकें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से पूरे अभियान की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का अधिकार प्रभावित न होने पाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।