{"_id":"6b02b8386445ed5519099b57","slug":"video-encounter-between-police-and-cow-smugglers-in-ayodhya-accused-mannan-was-shot-in-leg-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, आरोपी मन्नान के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, आरोपी मन्नान के पैर में लगी गोली
अयोध्या के मवई थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से गोतस्करी के आरोपी मन्नान के पैर में गोली लग गई। वहीं, मुठभेड़ में पुलिसकर्मी अर्पित यादव भी घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए दर्शननगर स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, घायल आरोपी मन्नान मवई थाना क्षेत्र के नेवरा गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ अलग-अलग मामलों में 24 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान एक अन्य गोतस्करी का आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, घायल मन्नान और पुलिसकर्मी अर्पित यादव का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।