{"_id":"6818c61ca1c3f455bb0a94b5","slug":"video-ayodhya-ab-hanamanagaugdhha-sa-rama-janamabhama-mathara-taka-pahacana-ka-rasata-ha-jaega-oura-bha-aasana-2025-05-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: अब हनुमानगढ़ी से राम जन्मभूमि मंदिर तक पहुंचने का रास्ता हो जाएगा और भी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: अब हनुमानगढ़ी से राम जन्मभूमि मंदिर तक पहुंचने का रास्ता हो जाएगा और भी आसान
देश दुनिया से रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को प्रदेश की योगी सरकार एक और बड़ी सौगात देने जा रही है। श्रद्धालु अभी नेशनल हाईवे से धर्मपथ और रामपथ होते हुए हनुमानगढ़ी व राम मंदिर में दर्शन-पूजन करने जाते थे। वहीं, अब प्रदेश की योगी सरकार हनुमानगढ़ी के निकास मार्ग पर बजरंग पथ का निर्माण करवा रही है। श्रद्धालुओं के लिए अब हनुमानगढ़ी से राम जन्मभूमि मंदिर तक पहुंचने का रास्ता और भी आसान होने जा रहा है। 290 मीटर लंबा बजरंग पथ हनुमानगढ़ी के निकास द्वार को सीधे श्रीराम जन्मभूमि पथ से जोड़ेगा।
अब तक भक्तों को रामलला के दर्शन करने के लिए हनुमानगढ़ी की संकरी गलियों और भारी भीड़ वाले रास्तों से होकर गुजरना पड़ता था लेकिन अब इस नए मार्ग के बनने से श्रद्धालुओं को सीधा, सुगम और व्यवस्थित रास्ता मिलेगा। खास बात यह है कि बजरंग पथ का लगभग 45 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। प्रशासन इसे जल्द श्रद्धालुओं के लिए खोलने की तैयारी में जुटा है।
बजरंग पथ का निर्माण होने के बाद श्रद्धालु केवल 290 मीटर की दूरी तय करके हनुमानगढ़ी से राम जन्मभूमि पहुंच सकेंगे। पहले जो दूरी लंबी और भीड़ वाली होती थी, वह अब एक सुंदर और सुव्यवस्थित मार्ग के जरिये मिनटों में तय की जा सकेगी। कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया कि अयोध्या में 290 मीटर लंबे नए कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है।
इसके माध्यम से भक्तिपथ को जन्मभूमि पथ से जोड़ा जाएगा। लगभग 45 फीसदी निर्माण पूरा हो चुका है। इस निर्माण को पूरा करने के बाद श्रद्धालुओं को काफी सुगमता से दर्शन पूजन करने का मौका मिलेगा। हनुमानगढ़ी और राम मंदिर की कनेक्टिविटी और बेहतर हो, इसी को लेकर यह प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।