{"_id":"6b0bbfc6486debb74909f6a5","slug":"video-speeding-vehicle-hit-youth-in-ayodhya-who-were-riding-their-bike-in-wrong-side-one-died-and-one-injured-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या गलत दिशा में बाइक चला रहे युवकों तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत; साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या गलत दिशा में बाइक चला रहे युवकों तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत; साथी घायल
अयोध्या के रुदौली कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात हुए हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गौरियामऊ से अयोध्या की ओर बाइक से जा रहे दो युवकों को लोहियापुर के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे का उपचार जारी है।
गौरियामऊ गांव निवासी आकाश रावत (20) पुत्र गंगाराम अपने साथी अर्जुन कुमार (35) के साथ बाइक से निकला था। बताया जाता है कि दोनों हाईवे पर विपरीत दिशा से अयोध्या की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लोहियापुर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को सीएचसी रुदौली ले गई। चिकित्सकों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। घायल अर्जुन की हालत ठीक बताई जा रही है।
आकाश छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके माता-पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं। आकाश भी गुजरात से गांव आया था। वह पड़ोसी जसकरन के बेटे की शादी में शामिल होने पहुंचा था। गांव में उसकी दादी सावित्री, चाचा राजितराम और छोटी बहन नंदनी रहती हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ अरविंद सोनकर ने बताया कि दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है। अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।