{"_id":"6aa7f1c0f9aabb96ee042118","slug":"video-ayathhaya-saraya-ma-nana-nata-ka-mata-para-cathhara-shaharayara-na-jataya-shaka-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: सरयू में नाना-नाती की मौत पर चौधरी शहरयार ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: सरयू में नाना-नाती की मौत पर चौधरी शहरयार ने जताया शोक
अयोध्या: अयोध्या के रुदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम पसैया में सरयू नदी में डूबने से नाना जगराम रावत और उनके नाती शिवा की हुई दर्दनाक मौत से गांव में शोक का माहौल है। हादसे की जानकारी के बाद समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एहसान मोहम्मद अली उर्फ चौधरी शहरयार सोमवार को पसैया गांव पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख जताया और परिजनों को ढांढस बंधाया।
चौधरी शहरयार ने कहा कि सरयू नदी में डूबने से नाना-नाती की एक साथ हुई मौत बेहद दुखद और हृदयविदारक है। इस दर्दनाक हादसे ने परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।उन्होंने कहा कि अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ऐसी कठिन परिस्थितियों में समाज और आसपास के लोगों को पीड़ित परिवार के साथ खड़े होकर उन्हें संबल देना चाहिए।
इस दौरान शुऐब खान, परवेज अहमद, बबलू यादव, मुफीद अली, शहरान खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।