{"_id":"6aa7f1957ae81e3f35071a3f","slug":"video-ayathhaya-parashasana-ka-sajhabjha-sa-tal-vavatha-ganaesha-paratama-sathapana-para-bna-sahamata-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: प्रशासन की सूझबूझ से टला विवाद, गणेश प्रतिमा स्थापना पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: प्रशासन की सूझबूझ से टला विवाद, गणेश प्रतिमा स्थापना पर बनी सहमति
अयोध्या:अयोध्या जिले की रूदौली नगर के मोहल्ला पान दरीबा में गणेश चतुर्थी पर पहली बार गणेश प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर सोमवार को नगर में विवाद की स्थिति बन गई। प्रतिमा स्थापना स्थल को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने रास्ता बाधित होने की आशंका जताते हुए आपत्ति की। सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। प्रशासन की सूझबूझ और दोनों पक्षों से बातचीत के बाद रास्ते के लिए करीब 20 फीट जगह छोड़कर प्रतिमा स्थापित करने पर सहमति बनी। इससे विवाद टल गया। एहतियातन मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
नगर के पान दरीबा में श्री सिद्ध विनायक समिति की ओर से पहली बार गणेश चतुर्थी के पर्व पर गणेश प्रतिमा स्थापित की जा रही थी। प्रतिमा स्थापना के लिए स्थान तय किए जाने के बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि जिस स्थान पर प्रतिमा स्थापित की जा रही है, वहां से लोगों के आने-जाने का रास्ता प्रभावित होगा। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।
मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, सीओ अरविंद सोनकर समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। प्रशासन ने समिति के पदाधिकारियों को रास्ते के लिए पर्याप्त जगह छोड़कर प्रतिमा स्थापित करने के निर्देश दिए।
एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि पान दरीबा में पहली बार गणेश प्रतिमा की स्थापना की जा रही थी। इसके लिए अनुमति नहीं ली गई थी। प्रतिमा स्थापना स्थल को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि इससे लोगों के आने-जाने का रास्ता बाधित होगा। दोनों पक्षों को समझा दिया गया है। रास्ते को छोड़कर प्रतिमा स्थापित करने के लिए कहा गया है।
समिति के अध्यक्ष अरविंद चौरसिया, संग्राम ध्वज, विशाल चौरसिया और सगुन ने बताया कि प्रशासन ने करीब 20 फीट रास्ता छोड़कर प्रतिमा स्थापित करने के लिए कहा है। समिति प्रशासन के निर्देश के अनुसार उसी स्थान पर गणेश प्रतिमा स्थापित करेगी।
विवाद के कारण सुबह होने वाली प्रतिमा स्थापना में देरी हुई। प्रशासन की पहल के बाद अब शाम को प्रतिमा स्थापना की तैयारी की जा रही है। एहतियातन किला चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात हैं। पुलिस ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।