{"_id":"6ad61dd2e954133cfe0a7003","slug":"video-ayathhaya-nasa-bjara-ka-ramall-ma-sata-haranae-rama-hanamana-malna-oura-bl-vathha-ka-macana-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: नंसा बाजार की रामलीला में सीता हरण, राम-हनुमान मिलन और बाली वध का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: नंसा बाजार की रामलीला में सीता हरण, राम-हनुमान मिलन और बाली वध का मंचन
अयोध्या: अयोध्या के तारुन क्षेत्र स्थित नंसा बाजार की रामलीला में सीता हरण, राम-हनुमान मिलन, सुग्रीव मित्रता और बाली वध के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को रामकथा के प्रसंगों से जोड़ दिया।
मंचन की शुरुआत सीता हरण के दृश्य से हुई। पंचवटी में स्वर्ण मृग के पीछे भगवान राम और फिर लक्ष्मण के चले जाने पर रावण साधु का वेश धारण कर पहुंचता है। सीता के लक्ष्मण रेखा पार करते ही रावण अपने असली रूप में आ जाता है और जटायु को घायल कर उनका हरण कर लेता है। सीता की करुण पुकार से दर्शक भावुक हो उठे।
इसके बाद सीता की खोज में निकले भगवान राम और लक्ष्मण की मुलाकात हनुमान जी से होती है। हनुमान जी प्रभु श्रीराम को पहचानकर उनके चरणों में गिर पड़ते हैं। राम उन्हें गले लगाकर भाई भरत के समान स्नेह देते हैं। हनुमान जी दोनों भाइयों को सुग्रीव के पास ले जाते हैं, जहां अग्नि को साक्षी मानकर राम और सुग्रीव की मित्रता होती है।
अंतिम प्रसंग में सुग्रीव और बाली के बीच भीषण युद्ध दिखाया गया। पहली बार दोनों भाइयों की समान वेशभूषा के कारण श्रीराम बाण नहीं चलाते। दूसरी बार सुग्रीव को माला पहनाकर भेजा जाता है। युद्ध के दौरान श्रीराम बाण चलाकर बाली का वध करते हैं और उसका उद्धार करते हैं।
इस दौरान सुनील कुमार कसौधन, ओमप्रकाश मोदनवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।