{"_id":"6ad65bca703e713758095009","slug":"on-mahanavami-the-city-of-ram-remained-awake-all-night-immersed-in-the-worship-of-the-divine-feminine-shakti-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-161378-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: महानवमी पर शक्ति की साधना में रातभर जागती रही रामनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: महानवमी पर शक्ति की साधना में रातभर जागती रही रामनगरी
Mon, 19 Oct 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
21-खवासपुरा
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की नगरी में सोमवार को शक्ति की आराधना चरम पर पहुंच गई। कहीं दुर्गा सप्तशती के मंत्रों से वातावरण भक्तिमय हो रहा था तो कहीं माता के भजनों की स्वर लहरियां श्रद्धालुओं को भक्ति के सागर में सराबोर कर रही थीं। मंदिरों में घंटा-घड़ियाल गूंज रहे थे, पूजा पंडाल रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहे थे और गलियों से लेकर गांवों तक मां दुर्गा के जयकारे गूंज रहे थे। महानवमी की रात रामनगरी मानो शक्ति की साधना में लीन रही।
शहर से गांवों तक सजे दो हजार से अधिक पूजा पंडालों में देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। भोर की पहली किरण के साथ ही मंदिरों के कपाट खुले तो मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। घरों में हवन-पूजन हुआ तो आंगनों में कन्या पूजन कर नन्हीं बालिकाओं का स्वागत किया गया। नौ दिनों की साधना के अंतिम पड़ाव पर श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
दिन ढलते ही पूजा पंडालों की रौनक और बढ़ गई। कहीं मां के अलौकिक स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उत्सव की छटा बिखेरी। रोशनी से नहाई सड़कों और सजे पंडालों के बीच श्रद्धालु देर रात तक दर्शन-पूजन करते रहे। समाजसेवी सुरेश यादव ने क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा उत्सव की बधाई दी। कई स्थानों पर रतजगा कर रहे भक्तों के लिए रात भी छोटी पड़ती नजर आई।
विज्ञापन
शहर में आज पांच स्थानों पर होगा रावण दहन
नवरात्र के उल्लास के बीच विजयादशमी के आयोजनों की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल के अनुसार, शहर के विभिन्न स्थानों पर रावण दहन की तैयारियां की गई हैं। चौक टकसाल में 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले को अंतिम रूप देने में कलाकार जुटे हैं। साहबगंज, फतेहगंज, चौक टकसाल, वजीरगंजा जप्ती और हैदरगंज में रावण दहन प्रस्तावित है।