{"_id":"6abfb6144403edb90e0bb354","slug":"video-ayathhaya-ma-tharaga-paja-ka-lkara-pasa-kamata-ka-bthaka-saharatha-bnae-rakhana-ka-apal-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में दुर्गा पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में दुर्गा पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
अयोध्या के रुदौली तहसील क्षेत्र में रामलीला व दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को रुदौली कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। एसपी ग्रामीण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की। साथ ही त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
एसपी ग्रामीण ने कहा कि दुर्गा पूजा व रामलीला आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
एसडीएम विनोद गुप्ता ने कहा कि रामलीला,दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। पूजा समितियां निर्धारित नियमों का पालन करें और आपसी भाईचारा बनाए रखें। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। त्योहार के दौरान किसी समस्या या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उसका समाधान कराया जा सके।
अधिकारियों ने विद्युत विभाग को त्योहार के दौरान निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीजे संचालकों से निर्धारित ध्वनि मानकों का पालन करने को कहा गया। वहीं, दुर्गा प्रतिमाओं की ऊंचाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए, ताकि जुलूस के दौरान प्रतिमाएं पेड़ों की डालियों या बिजली के तारों में न फंसें और दुर्घटना की आशंका न रहे।
बैठक में सीओ अरविंद सोनकर ने कहा अराजकतत्वों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक सूचनाओं से बचने तथा किसी भी सूचना की पुष्टि पुलिस-प्रशासन से करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में आशीष शर्मा,पंकज शर्मा,आशीष वैश्य, रामराज लोधी,राजेश गुप्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।