{"_id":"69a2f12e3d2b70c04805d7b1","slug":"video-ayathhaya-ma-calta-taralra-ma-acanaka-lga-aaga-bl-bl-bca-calka-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में चलते ट्रेलर में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में चलते ट्रेलर में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचा चालक
अयोध्या में इनायतनगर थाना क्षेत्र के रनापुर गांव स्थित कदनपुर मोड़ के पास चलते ट्रेलर में अचानक आग लग गई,ट्रेलर धू धूकर जलने लगा,चालक ने कूदकर जान बचाई।
इनायतनगर थानाक्षेत्र के खड़भड़िया पूरे खिरई गांव निवासी राजदीप गाड़ी चालक है,वह ट्रेलर संख्या यूपी 43 बीटी 9495 पर हमीरपुर से सीमेंट लोडकर नबाबगंज गोण्डा जा रहा था।शनिवार को अनलोड होना था,अनलोडिंग में समय था ,रास्ते में घर होने के चलते वह अपने घर मिल्कीपुर खजुरहट रोड स्थित खड़भड़िया पूरे खिरई जा रहा था।कदनपुर मोड़ के पास करीब 2:10 बजे चलते ट्रेलर में अचानक आग लग गई।और ट्रेलर धू धूकर जलने लगा।चालक राजदीप ने कूदकर जान बचाई,ट्रेलर के साथ चालक का मोबाइल, व अन्य सामान जलकर खाक हो गया।ट्रेलर गोण्डा के संजय सिंह का बताया जा रहा है।
सूचना मिलते ही थानाप्रभारी इनायतनगर रतन कुमार शर्मा मय फोर्स व फायर ब्रिगेड के रमाशंकर सिंह,हृदय विश्वकर्मा,प्रशांत दीक्षित ,अनिल कुमार, उदय शंकर पाण्डेय,संदीप कुमार, सत्यम सक्सेना की टीम मौके पर पहुंचे,और आग पर काबू पाया।हालांकि जब तक आग पर काबू पाते तब तक ट्रेलर का आगे का हिस्सा व इंजन जलकर खाक हो चुका था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।