{"_id":"6ad3bc14722db333ec076046","slug":"brought-the-episode-of-lord-ramas-exile-to-life-through-dance-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-161237-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नृत्य से साकार किया श्रीराम वनगमन प्रसंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नृत्य से साकार किया श्रीराम वनगमन प्रसंग
Sat, 17 Oct 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
बंगलूरू के कलाकारों ने दी प्रस्तुति।
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि परिसर स्थित यज्ञशाला में शनिवार को श्रीराम के वन-गमन प्रसंग पर आधारित भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति हुई। ऑल इंडिया म्यूजिक डांस आर्टिस्ट एसोसिएशन (आर), बंगलूरू की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अनुषा एम. समेत 17 कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से प्रभु श्रीराम की वन-यात्रा के प्रसंग को सजीव कर दिया।
दोपहर तीन बजे शुरू हुई प्रस्तुति लगभग तीन घंटे तक चली। कलाकारों ने भावपूर्ण प्रस्तुतियों से भगवान श्रीराम के जीवन के इस महत्वपूर्ण प्रसंग को श्रद्धापूर्वक दर्शाया। समापन के बाद सभी कलाकारों ने श्रीरामलला के दर्शन किए। श्रीराम परिवार और मंदिर परिसर स्थित परकोटे के सभी मंदिरों में दर्शन किए।
राम मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रभारी शैलेंद्र शुक्ला ने बताया कि यज्ञशाला में उपस्थित सभी कलाकारों को प्रसाद और रामनामा भेंटकर सम्मानित किया गया। कलाकारों ने नृत्य कला के जरिये प्रभु श्रीराम के आदर्श बताए। (संवाद)