फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two more priests will be appointed at the Ram Mandir

Ayodhya News: राम मंदिर में दो और पुजारियों की होगी नियुक्ति

Sat, 17 Oct 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 17 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two more priests will be appointed at the Ram Mandir
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए दो और पुजारियों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रशिक्षण वर्ग से प्रशिक्षित अर्चकों का चयन किया जाएगा। शुक्रवार को हुई धार्मिक समिति की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव रखा गया, जिस पर ट्रस्ट के महासचिव और धार्मिक समिति के अध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने सहमति प्रदान की।
विज्ञापन

पुजारियों के चयन की जिम्मेदारी मंदिर के व्यवस्था प्रमुख इंद्रदेव और उनकी टीम को सौंपी गई है। राम मंदिर परिसर में रामलला के मुख्य मंदिर के अलावा राम दरबार, परकोटे के मंदिरों और सप्त मंडपम सहित विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की व्यवस्था संचालित है। मंदिरों की संख्या और धार्मिक गतिविधियों का दायरा बढ़ने के साथ प्रशिक्षित अर्चकों की जरूरत भी बढ़ी है। ऐसे में दो नए पुजारियों की नियुक्ति से पूजा व्यवस्था को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

राम मंदिर परिसर में वर्तमान में कुल 35 पुजारी नियुक्त हैं। इनमें 20 रामलला और राम दरबार में पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जबकि 15 परिसर के अन्य मंदिरों में सेवारत हैं। रामलला और राम दरबार में सुबह-शाम की पालियों के अनुसार पूजा-अर्चना होती है। परकोटे और सप्त मंडपम के मंदिरों में भी नियमित पूजन किया जाता है। अलग-अलग मंदिरों में पुजारियों की तैनाती और ड्यूटी का निर्धारण व्यवस्था के अनुसार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षित अर्चकों को मिलेगा अवसर
ट्रस्ट की ओर से पुजारियों को धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा पद्धति का प्रशिक्षण दिया जाता है। पिछले दिनों आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में करीब 25 अर्चकों का चयन किया गया था। अब इसी प्रशिक्षण वर्ग से दो और अर्चकों का चयन किया जाएगा। इससे मंदिर में नियुक्त पुजारियों की संख्या बढ़कर 37 हो जाएगी। परिसर के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की जिम्मेदारियों के निर्वहन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed