Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
अयोध्या: लायंस क्लब रुदौली के विशेष व्याख्यान में आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज ने दिया एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश
{"_id":"6af45ae28d6199b93d076aff","slug":"video-ayathhaya-lyasa-kalb-rathal-ka-vashashha-vayakhayana-ma-aacaraya-mathalshananathanasharanae-ja-maharaja-na-thaya-ekata-parama-oura-bhaiicara-ka-sathasha-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: लायंस क्लब रुदौली के विशेष व्याख्यान में आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज ने दिया एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: लायंस क्लब रुदौली के विशेष व्याख्यान में आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज ने दिया एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश
अयोध्या: लायंस क्लब रुदौली की ओर से बुधवार को ‘अनेकता में एकता और अध्यात्म’ विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अयोध्या स्थित हनुमत निवास के पीठाधीश्वर एवं प्रख्यात संत आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने विचारों के माध्यम से सामाजिक सद्भाव, आपसी प्रेम, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। लायंस क्लब के चेयरमैन डॉ. निहाल रजा ने कहा कि रुदौली गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की पहचान रहा है। ऐसे में अनेकता में एकता और अध्यात्म का विषय केवल रुदौली ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। धर्म और पूजा पद्धतियां अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन सांस्कृतिक एकता और आपसी सद्भाव समाज को जोड़ने का काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज के बीच बढ़ती दूरियों को अध्यात्म और सकारात्मक विचारों के माध्यम से कम करने की जरूरत है। आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण जी महाराज के विचार लोगों को एकता, प्रेम और आध्यात्मिक चेतना की दिशा दिखाएंगे। देश की एकता और अखंडता मजबूत रहे तथा विश्व में भारत का राष्ट्रीय ध्वज सदैव ऊंचा लहराता रहे, यही आयोजन का उद्देश्य है। कार्यक्रम का संचालन आशीष शर्मा ने किया। इस दौरान लायंस क्लब के उपाध्यक्ष रवीश कुमार अग्रवाल, सचिव अनिल खरे, संजय अग्रवाल, श्याम बाबू, नवनीत रस्तोगी, आशीर्वाद गुप्ता,जितेंद्र मिश्रा, नीरज द्विवेदी, भावना मिश्रा, सज्जन अग्रवाल और शीतला प्रसाद मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।