{"_id":"6aad82c6bc4411d3e90fecac","slug":"land-acquisition-process-for-the-first-six-lane-project-in-ayodhya-begins-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-158999-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अयोध्या में पहली सिक्सलेन परियोजना की भूमि अर्जन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अयोध्या में पहली सिक्सलेन परियोजना की भूमि अर्जन प्रक्रिया शुरू
Fri, 18 Sep 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या से सुलतानपुर होते हुए प्रतापगढ़ और प्रयागराज तक प्रस्तावित हाईस्पीड एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे/कॉरिडोर के निर्माण की दिशा में भूमि अर्जन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परियोजना के लिए प्रस्तावित भूमि के क्रय-विक्रय, इकरारनामा, दानपत्र, श्रेणी परिवर्तन और सरकारी भूमि के आवंटन पर रोक लगा दी गई है। जिला प्रशासन ने भूमि अर्जन की प्रारंभिक कार्रवाई शुरू करते हुए प्रभावित भूमिधरों से आपत्तियां भी मांगी हैं।
अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति) कौशल किशोर को भूमि अर्जन अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित भूमि की प्रकृति में अब कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकता। भूमि अर्जन के लिए थ्री-ए (3ए) का प्रकाशन किया गया है। इसमें उन किसानों और भूमिधरों का विवरण शामिल होता है, जिनकी भूमि परियोजना के लिए अर्जित की जानी है। इस स्तर पर प्रभावित लोगों से आपत्तियां मांगी गई हैं।
90 मीटर चौड़ाई में बनेगा सिक्सलेन
एनएचएआई इस परियोजना की कार्यदायी संस्था है। परियोजना अधिकारी अवनीश सिद्धार्थ के अनुसार प्रस्तावित मार्ग सिक्सलेन हाईवे होगा। इसके लिए करीब 90 मीटर चौड़ाई में भूमि अर्जित की जानी है। अयोध्या जिले में सदर, सोहावल और बीकापुर तहसील के 38 ग्राम पंचायतों से होकर मार्ग प्रस्तावित है। इसके लिए करीब 268 हेक्टेयर भूमि अर्जित की जानी है। परियोजना को अयोध्या के रिंग रोड से जोड़ने की योजना है। रिंग रोड के माध्यम से यह प्रयागराज हाईवे से जुड़ेगा। अयोध्या में परियोजना का जीरो प्वाइंट कहां होगा और प्रयागराज हाईवे से इसका सटीक कनेक्शन किस स्थान पर होगा, इस संबंध में भारत सरकार के स्तर पर निर्णय अभी लंबित है।
विज्ञापन
भदोखर के पास रिंग रोड से जुड़ेगा
सदर तहसील के नरायनपुर, अकवारा, सुक्खापुर, इटौरा, बिरौली और भदोखर से होकर मार्ग प्रस्तावित है। भदोखर के पास इसे रिंग रोड से जोड़े जाने की योजना है। वहीं बीकापुर तहसील क्षेत्र में चौरे बाजार के पास यह प्रयागराज हाईवे से जुड़ेगा। बीकापुर तहसील में चौरे, चंदौली, माझा सौनौरा, रंडौलीपाली पश्चिम, कूरेभारी, प्रतापपुर उर्फ बरहूपुर, रामनगर, रतनपुर तेंदुवा, नुवावां, बैदरा, शाहापारा, भैरवपुर टिकरा, गोविंदपुर, रुपीपुर बझना, प्रानपुर किलहना, गंडई, करनपुर, दुवावां, मानापुर, उसरी, मलिकपुर, तोरोमाफी, वासुदेवपुर, पातूपुर, गुंधौर, हरिदासपुर, शेरपुर,बबुरिहा कौंधा, इछौरी जेरुवा और भावापुर से होकर मार्ग प्रस्तावित है।