Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
अयोध्या: जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने के आरोपों की निष्पक्ष जाँच एवं कार्रवाई के संबंध में किया विरोध प्रदर्शन
{"_id":"6af44315ea4edb7d4b04cc33","slug":"video-ayathhaya-jamamathara-athhakaraya-thavara-abhathara-vayavahara-kae-jana-ka-aarapa-ka-nashhapakashha-jaca-eva-kararavaii-ka-sabthha-ma-kaya-varathha-paratharashana-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने के आरोपों की निष्पक्ष जाँच एवं कार्रवाई के संबंध में किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने के आरोपों की निष्पक्ष जाँच एवं कार्रवाई के संबंध में किया विरोध प्रदर्शन
अयोध्या: मंडलीय चिकित्सालय, दर्शननगर, अयोध्या में मरीजों के उपचार में कथित लापरवाही, धन की माँग, शिकायतों की अनदेखी एवं जिम्मेदार अधिकारियों के असंवेदनशील व्यवहार की गंभीर शिकायत आपके संज्ञान में लाना चाहता हूँ। मेरा आरोप है कि अस्पताल में धन न मिलने पर मरीजों को रेफर करने तथा समय पर उपचार एवं सुनवाई न होने जैसी समस्याओं के कारण मरीज निजी अस्पतालों में जाने को मजबूर होते हैं। ऐसी कार्यशैली से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर जनता का विश्वास प्रभावित होता है तथा आपकी सरकार की छवि धूमिल होती है। इन आरोपों की निष्पक्ष जाँच आवश्यक है।
1. मरीज मौहिनी से संबंधित घटनाक्रम
दिनांक 05 नवंबर 2026 को प्रातः लगभग 9 बजे, जिला चिकित्सालय से रेफर होकर आई मोहिनी पुत्री श्री राजू, उम्र लगभग 16 वर्ष, अनुसूचित जाति, निवासी ग्राम बिलारी, बीकापुर, अयोध्या, मंडलीय चिकित्सालय, दर्शननगर में भर्ती हुई। परिजनों के अनुसार, भर्ती के समय मरीज के एक हाथ में पहले से लगा कैनुला (विगो) ठीक से काम नहीं कर रहा था और उससे परेशानी हो रही थी। ड्यूटी पर तैनात नर्स ने दूसरे हाथ में नया कैनुला लगाकर ग्लूकोज चढ़ाना शुरू कर दिया, लेकिन पहले हाथ का कैनुला नहीं हटाया गया।
मरीज की माता का आरोप है कि सुबह से रात तक नर्सिंग स्टाफ की तीन पालियाँ बदलने के बावजूद, बार- बार अनुरोध करने पर भी पुराना कैनुला नहीं निकाला गया। इस दौरान मरीज के हाथ में सूजन आ गई और हाथ काला पड़ने लगा। माता पूरे दिन सहायता माँगती रहीं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।