{"_id":"6aef0729974b64fce001ebee","slug":"video-ayathhaya-esajaema-pablka-sakal-ma-nanahal-ka-javata-abhanaya-thapatasava-para-rama-aagamana-thakha-gaja-jaya-shara-rama-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: एसजीएम पब्लिक स्कूल में नौनिहालों का जीवंत अभिनय, दीपोत्सव पर राम आगमन देख गूंजा जय श्री राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: एसजीएम पब्लिक स्कूल में नौनिहालों का जीवंत अभिनय, दीपोत्सव पर राम आगमन देख गूंजा जय श्री राम
अयोध्या: एसजीएम पब्लिक स्कूल तारुन में दीपोत्सव के अवसर पर नौनिहालों का जीवंत अभिनय देखकर सभी भावविभोर हो गए। मंच पर जब भगवान श्री राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी के अयोध्या पधारने का दृश्य उतरा तो पूरा विद्यालय परिसर जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।
राम के स्वरूप में अभिनव यादव, लक्ष्मण के स्वरूप में अभी कसौधन, मां सीता के स्वरूप में अक्षिता, हनुमान के स्वरूप में रेहान और शबरी के स्वरूप में युविका ने ऐसा अभिनय किया कि लगा जैसे त्रेतायुग के पात्र सच में मंच पर उतर आए हों।
बच्चों ने "आई है दिवाली" पर मनमोहक ग्रुप डांस किया। शबरी कथा में शबरी के बेर चखकर प्रभु को खिलाने के दृश्य ने लोगों की आंखें नम कर दीं। वहीं लक्ष्मण मूर्छा के मंचन में हनुमान जी की भक्ति देखकर दर्शक तालियां बजाते रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापिका सृष्टि श्रीवास्तव, शिवानी सिंह, संध्या पांडे, आर डी वर्मा, सोनेलाल पटेल आदि की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर प्रधानाचार्य केडी चौबे सहित समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।