{"_id":"6aaa70288d3fbf99740c0221","slug":"video-ayathhaya-ayathhaya-sa-shanpr-haii-thall-ka-uparajayapal-taranajata-saha-sathha-ka-yatara-ramall-ka-kae-tharashana-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: अयोध्या से शुरू हुई दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू की यात्रा, रामलला के किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: अयोध्या से शुरू हुई दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू की यात्रा, रामलला के किए दर्शन
अयोध्या: दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू बुधवार को पहली बार अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद वह राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे और रामलला के दरबार में मत्था टेका। उन्होंने विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद हनुमानगढ़ी पहुंचकर हनुमानजी के दर्शन किए।
मीडिया से बातचीत में संधू ने कहा कि पहली बार उत्तर प्रदेश आने का अवसर मिला और भगवान की कृपा से उनकी यात्रा अयोध्या से शुरू हुई। रामलला के दर्शन को उन्होंने अपना सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि अयोध्या आकर बहुत प्रभावित हुए हैं। अयोध्या के विकास की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह बहुत सुंदर नगरी बन रही है।
उन्होंने अयोध्या में गुरु नानकदेव जी की तपोस्थली और गुरुद्वारे का भी उल्लेख किया। कहा कि यहां गुरु नानकदेव जी से जुड़े गुरुद्वारे को देखना उनके लिए दोहरी खुशी का अवसर है। राम मंदिर के आधुनिक वास्तु की भी उन्होंने प्रशंसा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।