{"_id":"6ab5103837fcf1523a060a51","slug":"video-ayathhaya-70-naha-105-bra-haii-caugdhhava-cara-esaaaiita-ka-carajashata-tha-thana-ma-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: 70 नहीं, 105 बार हुई चढ़ावा चोरी एसआईटी की चार्जशीट दो दिन में—-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: 70 नहीं, 105 बार हुई चढ़ावा चोरी एसआईटी की चार्जशीट दो दिन में—-
अयोध्या: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी में बड़ा खुलासा हुआ है। यूपी सरकार ने एसआईटी की स्टेटस रिपोर्ट के हवाले से सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सीसीटीवी कैमरे में चढ़ावा चोरी की 70 घटनाएं नहीं, बल्कि 105 घटनाएं कैद है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने शीर्ष अदालत को बताया कि जांच दल दो दिन के भीतर आरोपपत्र दाखिल करेगा। जांच में सीसीटीवी फुटेज के अलावा आरोपियों के बयान और अन्य साक्ष्यों को भी शामिल किया गया है। एसआईटी ने 23 जून को प्रारंभिक रिपोर्ट में चढ़ावा चोरी की 70 घटनाएं बताई थीं।
मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान सोमवार को मेहता ने बताया कि पहली गिरफ्तारी से 90 दिन की अवधि 25 सितंबर को समाप्त हो रही है। अगर इससे पहले चार्जशीट दाखिल नहीं हुई, तो आरोपियों को डिफॉल्ट जमानत मिल सकती है। इसलिए दो दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल कर देंगे। पीठ ने संबंधित बंधित मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि चार्जशीट पर कानून के अनुसार कार्रवाई करे। सुनवाई के दौरान स्थिति रिपोर्ट का अध्ययन किया गया। इसमें गिरफ्तारियों की संख्या, जुटाए गए सबूत, सीसीटीवी फुटेज,
गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों का जिक्र था। अदालत ने सभी जानकारियों को रिकॉर्ड पर लिया।
याचिकाकर्ताओं ने एसआईटी रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध कराने की मांग की, पर सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दिया। स्पष्ट कहा कि वह मामले को सत्र न्यायाधीश के हाथों से नहीं निकालना चाहती। जरूरत पड़ने पर जांच के आदेश दिए जा सकते हैं । अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार
मामले में अब तक आठ आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इनमें अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा,
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।