{"_id":"6aba62cde7a4c38d940f0cd0","slug":"video-water-level-of-anhaiya-river-rises-bhujaua-primary-school-submerged-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अन्हैया नदी का जलस्तर बढ़ा: प्राथमिक विद्यालय बुझौआ जलमग्न, स्कूल परिसर में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्हैया नदी का जलस्तर बढ़ा: प्राथमिक विद्यालय बुझौआ जलमग्न, स्कूल परिसर में भरा पानी
दो दिन पहले हुई तेज बारिश के बाद अन्हैया नदी का जलस्तर बढ़ने से विकासखंड एरवा कटरा की ग्राम पंचायत रामपुर खास के मजरा बुझौआ स्थित प्राथमिक विद्यालय जलमग्न हो गया। विद्यालय परिसर में चारों तरफ पानी भर जाने से शिक्षक और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरने से विद्यालय में आवागमन भी प्रभावित है।
प्रधानाध्यापक राम मिलन ने बताया कि विद्यालय की समस्याओं को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और उच्च अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। बारिश के बाद नदी का जलस्तर बढ़ने से स्कूल परिसर में पानी भर गया है।
प्रधानाध्यापक के अनुसार विद्यालय में शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है और बाउंड्रीवाल भी नहीं बनी है। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को पहले से ही परेशानी होती है। ग्रामीणों ने विद्यालय से जलभराव हटवाने के साथ ही बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। बीडीओ रवि शंकर गिरी ने बताया कि मामले को संज्ञान देते हुए संबंधित सचिव को निर्देश दिए गए हैं स्कूल का प्रस्ताव बनाकर भी हम उच्च अधिकारियों को भेज रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।