फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Brother-in-law's son accused of fabricating a fake agreement to grab a plot.

Auraiya News: प्लाट कब्जाने के लिए देवर के बेटे पर फर्जी इकरारनामा रचने का आरोप

Tue, 29 Sep 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law's son accused of fabricating a fake agreement to grab a plot.
औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव रूरूगंज में रविवार को प्लाट के विवाद में युवक एचटी लाइन के पोल पर चढ़ गया था। मामले में सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे की मां रामप्यारी ने सोमवार को एएसपी से मुलाकात कर युवक (देवर के बेटे) पर अवैध तरीके से प्लाट कब्जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गांव रुरुगंज निवासी संजीव कुमार प्लाट में तोड़फोड़ से क्षुब्ध होकर ट्रांसमिशन लाइन के विद्युत पोल पर चढ़ गया था। युवक ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे समेत कुछ लोगों पर बाउंड्री तोड़ने और धमकी देने का आरोप लगाया था। सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे की मां रामप्यारी ने ककोर में एएसपी आलोक मिश्रा से मुलाकात कर बताया कि 24 सितंबर को 2.80 लाख रुपये में प्लाट बेचने की बात तय हुई थी, लेकिन बाद में आरोपी मुकर गया। जब उन्होंने दूसरे पक्ष को जमीन देने के लिए सफाई कराई तो आरोपी देवर के बेटे ने छप्पर डालकर कब्जा कर लिया। आरोपी पक्ष का दावा है कि रवि कुमार ने 21 दिसंबर 2023 को 1.05 लाख रुपये में यह प्लाट उसे बेचा था। हालांकि, इकरारनामे में हाथ से लिखी तारीख 21 दिसंबर 2023 है, जबकि अधिवक्ता की मुहर पर 31 मार्च 2024 दर्ज है। पीड़िता ने निष्पक्ष जांच व प्लाट कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed