{"_id":"6ad9fa33199f6953e7087d03","slug":"video-auraiya-sp-national-general-secretary-shivpal-welcomed-at-anantram-toll-plaza-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"औरैया: अनंतराम टोल प्लाजा पर हुआ सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: अनंतराम टोल प्लाजा पर हुआ सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल का स्वागत
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय महासचिव व जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव बृहस्पतिवार को जनपद पहुंचे। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अंतराम टोल प्लाजा पर उनका फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। स्वागत के उपरांत भारी संख्या में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ शिवपाल सिंह यादव शहर के लिए रवाना हुए।
औरैया में शिवपाल सिंह यादव सपा नेता राजेंद्र सिंह दोहरे के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने राजेंद्र सिंह दोहरे के दिवंगत पुत्र हर्षवर्धन के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए मृतक पुत्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के शीर्ष नेताओं के पहुंचने से पीड़ित परिवार को सांत्वना मिली। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात शिवपाल सिंह यादव जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दीपू सिंह के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। वहां उन्होंने पार्टी के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर लंबी राजनीतिक चर्चा की। इस दौरान 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर खास मंथन किया गया। शिवपाल सिंह यादव ने विश्वास जताते हुए कहा कि जनता का रुझान समाजवादी पार्टी के पक्ष में है और आगामी 2027 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सपा की सरकार बनेगी। बैठकों को पूरा करने के बाद सपा नेता शिवपाल सिंह यादव का काफिला कानपुर देहात की ओर रवाना हो गया। इस मौके पर सांसद जितेंद्र सिंह दोहरे, जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, राजेश सिंह कुशवाह, ओमप्रकाश ओझा, बृजराज गुर्जर, धीरेंद्र दोहरे, संजीव यादव, राजनारायण बघेल व कमलेश तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।