{"_id":"6ab0b1c8c8a6514e3f0b2d2f","slug":"video-auraiya-out-of-control-pickup-truck-collides-with-trailer-driver-dies-a-gruesome-death-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"औरैया: ट्रेलर से टकराई बेकाबू पिकअप, चालक की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: ट्रेलर से टकराई बेकाबू पिकअप, चालक की दर्दनाक मौत
सदर कोतवाली क्षेत्र में औरैया-इटावा मार्ग पर फतेहपुर करमपुर के पास सोमवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के भारामऊ गांव निवासी प्रमोद अवस्थी (28) पिकअप चला रहे थे। रविवार-सोमवार की रात करीब दो बजे फतेहपुर करमपुर के पास पिकअप अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। हादसे में प्रमोद अवस्थी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को पिकअप से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।