{"_id":"6ab178477b11dff2bf06e8d1","slug":"express-train-halted-following-reports-of-a-noise-coming-from-the-coach-behind-the-engine-auraiya-news-c-211-1-aur1024-151998-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: इंजन के पीछे कोच से आवाज आने की सूचना पर रोकी एक्सप्रेस ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: इंजन के पीछे कोच से आवाज आने की सूचना पर रोकी एक्सप्रेस ट्रेन
Tue, 22 Sep 2026 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
अछल्दा। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर रविवार देर रात्रि गोरखपुर भटिंडा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के कोच से आवाज आने पर ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर रोका गया। कमी को दूर कर ट्रेन को करीब 15 मिनट बाद रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया।
रविवार देर रात्रि लगभग 1ः20 बजे पर कंट्रोल रूम से अछल्दा स्टेशन मास्टर को सूचना मिली कि 12555 गोरखपुर से चलकर भटिंडा जंक्शन को जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस के इंजन के पीछे वाले कोच से सीटी की आवाज निकल रही है।
स्टेशन मास्टर ने सूचना पर गोरखधाम एक्सप्रेस को स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर रविवार की रात रोककर मौके पर पहुंचे रेलकर्मियों द्वारा ट्रेन के कोच को चेक कर मरम्मत कर खामी को दूर किया गया। उसके लगभग 25 मिनट बाद ट्रेन को पौने दो बजे रवाना किया गया। ट्रेन खड़ी होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।