फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dhaba owner abused and threatened after asking for payment.

Auraiya News: रुपये मांगने पर ढाबा संचालक से गाली-गलौज व धमकी

Tue, 22 Sep 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 22 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dhaba owner abused and threatened after asking for payment.
दिबियापुर। बेला रोड स्थित भटपुरा अड्डा के पास ढाबे पर खाने के रुपये मांगने को लेकर बवाल हो गया। ढाबा संचालक का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए धमकी दी।
विज्ञापन


भटपुरा अड्डा निवासी सुनीता देवी ने बताया कि 20 सितंबर की रात करीब नौ बजे चार युवक ढाबे पर खाना खाने आए। भोजन करने के बाद जब रुपये मांगे तो उन्होंने खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने एक स्थानीय युवक को फोन कर बुला लिया, जो अपने साथ 15-20 लाठी-डंडों से लैस युवकों को लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


आरोपियों ने ढाबे पर हंगामा करते हुए धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी भाग निकले। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। क्राइम इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed