{"_id":"6ab1781bd47566e0ea00c3a5","slug":"five-vehicles-engaged-in-illegal-mining-seized-auraiya-news-c-211-1-aur1009-151981-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अवैध खनन कर रहे पांच वाहनों को पकड़ा, सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अवैध खनन कर रहे पांच वाहनों को पकड़ा, सीज
Tue, 22 Sep 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
औरैया। अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसके बाद भी खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार रात विभाग के अधिकारी ने फफूंद थाना क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान गांव सिंदुरिया आलमपुर में अवैध खनन होता मिला। मौके से अधिकारी ने वाहनों को कब्जे में लेकर थाने ले गए। वहां वाहनों को सीज कर दिया गया।
गांव सिंदुरिया आलमपुर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से अवैध मिट्टी का खनन किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला खनन अधिकारी वशिष्ठ यादव ने पुलिस व राजस्व टीम के साथ मौके पर छापेमारी की। इस दौरान खनन कर रहे लोग वाहन छोड़कर भाग निकले। मौके से टीम ने चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा।
इसके अलावा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में मिट्टी भरने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे एक डोजर को भी सीज कर दिया गया। खनन विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिला खनन अधिकारी ने बताया कि गांव में खनन की अनुमति नहीं ली गई थी। पकड़े गए वाहनों को सीज कर दिया गया है।(संवाद)