फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A population of 15,000 across five villages has been trapped in a web of potholes for 30 years.

Auraiya News: 30 सालों से गड्ढों के जाल में फंसी पांच गांवों की 15 हजार आबादी

Tue, 22 Sep 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
A population of 15,000 across five villages has been trapped in a web of potholes for 30 years.
फोटो -16- गड्ढों में तब्दील पांच गांवों के लोगों के लिए बनी सड़क। संवाद
रुरुगंज। विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच पुरवा पीताराम-पंडपुर दो किमी का मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। बीते 30 वर्षों से इस जर्जर मार्ग की मरम्मत तक नहीं कराई गई। गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों का निकलना मुश्किल है। इस मार्ग के जर्जर होने से पांच गांव की करीब 15 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

इस मार्ग से पुरवा पीताराम, पंडपुर, मलिकपुर, उडेलापुर और पुरवा भदौरिया समेत अन्य गांवों के ग्रामीण रोजाना आवागमन करते हैं। सड़क पर गहरे गड्ढे न सिर्फ वाहनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि आए दिन हादसों का कारण भी बन रहे हैं। बरसात के मौसम में स्थिति और भी विकराल हो जाती है जब गड्ढों में पानी भर जाता है और इनकी गहराई का अंदाजा नहीं लगता। मार्ग की खस्ताहाली का असर स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों पर पड़ रहा है। कीचड़ और गड्ढों से भरे रास्ते से गुजरते समय छात्र-छात्राएं अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन

------
फोटो -17- प्रहलाद सिंह

चुनावी वादे हवा, अब तक नहीं मिली राहत

चुनाव आते ही राजनीतिक दलों के नेता सड़क बनवाने का बड़ा-बड़ा आश्वासन देकर चले जाते हैं, लेकिन चुनाव बीतते ही कोई सुध लेने नहीं आता। 30 साल से खस्ताहाल सड़क का दंश झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रहलाद सिंह, ग्रामीण
फोटो -18- कन्हैया गुप्ता

इस सड़क के क्षतिग्रस्त होने से सबसे अधिक समस्या स्कूल जाने वाले बच्चों को उठानी पड़ती है। इसके अलावा आने वाले राहगीर भी पैदल या वाहन से आसानी से सफर नहीं सकता हैं। इस मार्ग की मरम्मत कराया जाना आवश्यक है।- कन्हैया गुप्ता, ग्रामीण

वर्जन ---

पुरवा पीताराम-पंडपुर मार्ग के सुदृढ़ीकरण व मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। बजट और स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।


-आकिल कुरैशी, अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी

फोटो -16- गड्ढों में तब्दील पांच गांवों के लोगों के लिए बनी सड़क। संवाद

फोटो -16- गड्ढों में तब्दील पांच गांवों के लोगों के लिए बनी सड़क। संवाद

फोटो -16- गड्ढों में तब्दील पांच गांवों के लोगों के लिए बनी सड़क। संवाद

फोटो -16- गड्ढों में तब्दील पांच गांवों के लोगों के लिए बनी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed