{"_id":"6b0a8335907dce40ea0da0af","slug":"video-students-from-the-national-inter-college-learned-about-how-the-police-function-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने समझा पुलिस के कामकाज का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने समझा पुलिस के कामकाज का तरीका
Vimal Sharma
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:01 PM IST
Link Copied
मंडी धनौरा के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने दोस्त पुलिस के तहत थाना भ्रमण कर पुलिस की कार्यशैली को जाना। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने छात्राओं को पुलिस के कामकाज का तरीका बताया। छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में भी जानकारी दी गई।
अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम मित्र पुलिस के अंतर्गत शुक्रवार को प्रवक्ता अवलोक अग्रवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने थाने में आकर पुलिस के कामकाज को देखा। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने महिला हेल्प डेस्क, रिसेप्शन काउंटर, ऑफिस, मालखाना, हवालात, कंट्रोल रूम आदि दिखाया।
उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे किसी भी शख्स द्वारा अभद्रता व पीछा करने आदि की घटना की जानकारी तत्काल अपने अभिभावकों व पुलिस को दें। उन्होंने बताया कि हर थाने में महिला पुलिसकर्मी तैनात रहती हैं। वह उनकी तत्काल सहायता करेंगी।
उन्होंने सोशल मीडिया का उपयोग बेहद सावधानी से करने की अपील भी की। महिला सिपाही ने छात्राओं को सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे मेंं विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे अपनी निजी व संवेदनशील जानकारी किसी भी अंजान शख्स के साथ शेयर न करें। छात्राओं ने पुलिस संबंधित अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक रवि कुमार, प्रवक्ता रामसेवक दिवाकर आदि मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।